फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत की पूजा के समय ऐसी लाल साड़ी पहनकर दिखाएं अपना खूबसूरत अंदाज

Thu, 06 Jun 2024 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप वट सावित्री व्रत के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको लेटेस्ट कलेक्शन की साड़ी दिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2024: हर सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री व्रत का दिन काफी अहम होता है। इस दिन वो अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। ये दिन सुहाग का होता है, ऐसे में हर महिला इस दिन पूजा के वक्त खूब सजती और संवरती है।

मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा के लिए हर सुहागिन महिला को 16 श्रृंगार करना चाहिए। इस साल वट सावित्री का ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने पूरी कर ली है। सुहागिन महिलाओं के लिए लाल रंग का काफी महत्व होता है, इसी वजह से महिलाएं पूजा के वक्त लाल साड़ी और लाल रंग की ही चूड़ी पहनती हैं। 

अगर आप वट सावित्री व्रत के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको लाल रंग की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाएंगे, ताकि आप भी वट सावित्री की पूजा में वैसी ही साड़ी कैरी कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

ज्यादातर महिलाएं पूजा के वक्त ऐसी ही लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। गोल्डन और लाल रंग की ऐसी साड़ी देखने में खूबसूरत लगती है। इसके साथ आप चाहें तो गोल्ड ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कमाल की लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

गर्मी का मौसम है। ऐसे में आप चाहें तो इस मौसम में इस तरह की लाल शिफॉन की साड़ी कैरी करें। शिफॉन की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसे आप बाद में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसके साथ चाहें तो स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करके अपने लुक को पूरा करें। 

4 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
प्लीटेड साड़ी

इस तरह की प्लीटेड साड़ी काफी हल्की होती है। ऐसे में आप इसे गर्मी के मौसम में आराम से कैरी कर सकते हैं। इसके साथ तमन्ना भाटिया के जैसा ही हॉल्टर नेक का ब्लाउज पहनें, तो इसका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
रफल साड़ी

अगर कुछ अलग डिजाइन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो ऐसी लाल रफल साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की साड़ी आपको खूबसूरत लुक देने का काम करती है। इस लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को खुला रखें और साथ में अपने मेकअप का भी ख्याल रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वट सावित्री व्रत 2024 - फोटो : instagram
हैवी बॉर्डर वाली साड़ी

शिफॉन की साड़ी में लगा इस तरह का हैवी बॉर्डर आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ ग्लैमरस ब्लाउज कैरी कर सकती हैंं, ताकि आपका अंदाज अलग और खूबसूरत दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें