फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो ऐसे हों तैयार, देखकर पतिदेव उतारेंगे नजर

Thu, 06 Jun 2024 07:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर शादी के बाद पहली बार आप वट सावित्री व्रत रख रही हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
Vat Savitri Vrat 2024 : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का काफी महत्व है। इस महीने में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जो लोगों की जिंदगी में ढेरों खुशियां लाते हैं। इसी क्रम में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। वट सावित्री का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल ये तिथि 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

अगर शादी के बाद आप पहली बार वट सावित्री व्रत रख रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको पहले व्रत के लिए तैयार होने के टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस खास दिन को और खास बना सकें। अगर आप स्पेशल तरीके से तैयार होकर अपने पति के सामने जाएंगी, तो वो आपकी नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
पहनें शादी का लहंगा 

शादी के दिन की यादों को ताजा करने के लिए अपने पहले वट सावित्री व्रत में अपनी शादी का ही लहंगा पहनें। इससे आप दोनों के बीच करीबी और ज्यादा बढ़ेगी। जब आपके पति आपको शादी के जोड़े में देखेंगे तो वो उनकी नजरें आप पर से हटेंगी नहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
शादी की ज्वेलरी दिखेगी खास

अपनी शादी में फेरों के वक्त आपने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसे ही शादी के लहंगे के साथ पहनें। उसमें आपका लुक निखर कर सामने आएगा। शादी की हर एक चीज के साथ काफी अलग और खास कनेक्शन होता है, ऐसे में शादी के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी वही पहनें। 

4 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
करें 16 श्रृंगार

ये व्रत सुहागिनों का होता है। ऐसे में इस दिन तैयार होते वक्त पूरे 16 श्रृंगार करके ही अपने पति के सामने जाएं। 16 श्रृंगार करने के बाद आप एकदम नई दुल्हन लगेंगी। इसमें सिंदूर, बिंदी, हाथों में चूड़ियां और मंगलसूत्र सबसे अहम है। 
विज्ञापन

5 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
उनका दिया आउटफिट पहनें

अगर आप शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो वो आउटफिट पहनें, जो आपको आपके पति ने तोहफे में दिया हो। चाहें तो वो आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके पति को काफी पसंद हो। उनकी पसंद की साड़ी या सूट पहनकर भी आप अपने पतिदेव का दिल जीत सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वट सावित्री व्रत - फोटो : instagram
हाथों में मेहंदी है जरूरी

अपने सुहागिन लुक को पूरा करने के लिए हाथों में मेहंदी जरूर रचाएं। पहले वट सावित्री व्रत में ब्राइडल मेहंदी ही हाथों पर रचाएं। इसमें अपने पति का नाम जरूर लिखवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें