फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कपड़ों से बोर होकर फेंके नहीं, इस तरह से उसे बना सकती हैं नया

Tue, 09 Jun 2020 11:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार हमारी आलमारी में ऐसे कपड़े इकट्ठे हो जाते हैं जिन्हें हम पहनना नहीं चाहते। ऐसा कभी कपड़े के पुराने हो जाने के कारण होता है तो किसी का स्टाइल हमें पसंद नहीं आता। अगर आपकी आलमारी में भी ऐसे कपड़े इकट्ठे हो गए हैं तो उन्हें फेंके नहीं। इन क्रिएटिव आइडिया के साथ फिर से नया बनाकर पहन सकती हैं। तो चलिए जानें उन तरीकों के बारे में जिन्हें हम कपड़ों के ऊपर आजमा सकते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
प्लेन टीशर्ट को दें बिल्कुल नया लुक
अगर आपके पास किसी भी कलर की पुरानी टीशर्ट है जिसे आप दोबारा से नहीं पहनना चाहतीं। तो इसे फेंके नहीं इस टीशर्ट के ऊपर फैब्रिक के स्टीकर चिपकाकर इसे खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ग्लू की मदद से सितारों वाले गोटे आते हैं जिनकी मदद से आप इन टीशर्ट के ऊपर कोई डिजाइन का नाम लिखकर इसे स्टाइलिश बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साधारण टीशर्ट या कुर्ते को नया डिजाइन देना चाहती हैं तो पीछे की तरफ किसी भी आकार जैसे स्टार या फिर हार्ट शेप की आउटलाइन बना लें और इसे काट कर अलग कर दें। अब इस डिजाइन को रिबन से बांध दें। 


 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेन कॉटन टॉप आप चाहे तो प्रिंट में बदल सकती हैं। इसके लिए बस आपको पेंसिल के पीछे लगी रबर या इरेजन और फैब्रिक पेंट की जरूरत होगी। बस अपने प्लेन से कपड़े के ऊपर इरेजर को पेंट में डुबोकर धब्बा बनाते चले जाएं। अब इसके बाद इसे सूखने के लिए रख दें। आप चाहें तो पोल्का डॉट के अलावा भिंडी के टुकड़ों से फ्लावर और आलू काटकर उसमें डिजाइन बनाकर प्लेन कपड़ों को नई डिजाइन दी जा सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अगर आप की टीशर्ट का रंग उतर कर हल्का हो गया है तो उसे टाई एंड डाई की मदद से नया किया जा सकता है। इसके लिए कपड़े के कुछ हिस्सों को रबर बांध कर अलग कर लें। इसके बाद इन हिस्सों को कलर में डुबोकर सूखाने के लिए छोड़ दें। फिर आप देखेंगे कि आपका टाई एंड डाई टीशर्ट तैयार है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें