रवीना टंडन सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिसमे उनकी फैशन च्वॉइस हर किसी का ध्यान खींच लेती है। 47 की उम्र में वो बिना किसी बोल्डनेस के खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। इस बार भी रवीना ने जब अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की तो फैंस ने जमकर कमेंट किए।