फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrat Bharucha: नुसरत भरूचा ने रफल साड़ी में दिए किलर पोज, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

Tue, 12 Apr 2022 04:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nushrat bharucha - फोटो : instagram
नुसरत भरूचा फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस लुक से भी फैंस के दिलों में हलचल मचा देती हैं। वैसे तो नुसरत का स्टाइलिश लुक अक्सर ही इंस्टाग्राम पर देखने को मिलता है। वहीं बात जब किसी इवेंट में शामिल होने की हो तो नुसरत का बोल्ड लुक हर किसी का ध्यान खींच ही लेता है। मिस भरूचा ने इस बार अपने खूबसूरत लुक के लिए डार्क मरून रंग की साड़ी का चुनाव किया है। जिसमे वो बला की खूबसूरत दिख रही है। वहीं नुसरत की इन तस्वीरों पर फैंस का प्यार भी बरस रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
nushrat bharucha - फोटो : instagram
नुसरत ने डिजाइनर रिद्धिमा भसीन की डिजाइन की हुई साड़ी पहन किलर पोज दिए हैं। ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक की साड़ी पर रफल डिजाइन बनी है। जो इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस साड़ी संग पहने ब्लाउज की नेकलाइन पर भी रफल का काम किया गया है। जबकि साड़ी को मैचिंग की बेल्ट के साथ एक्सेसराइज करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
nushrat bharucha - फोटो : instagram
वहीं बात करें लुक्स की तो नुसरत इस तस्वीर में पल्लू लहराते पोज दे रही हैं। नुसरत ने मैचिंग के गोल्ड एंड रेड ईयरिंग्स को इसके साथ पहना था। वहीं इस डार्क शेड की रफल साड़ी संग नुसरत ने न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव किया है। जबकि पिंक ब्लश चिक्स और ब्राउन कोहल रिम्ड आईज पूरे लुक को परफेक्ट बना रही है। नुसरत ने इस साड़ी को बैक कोम्ब ओपन हेयर के साथ कंप्लीट किया है। 

4 of 5
nushrat bharucha - फोटो : instagram
नुसरत अक्सर ही अपने चार्मिंग लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इस फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस में उनका स्टाइल शानदार दिख रहा है। ग्लॉसी नेचुरल टोन बेस मेकअप के साथ नुसरत ने पिंक लिपस्टिक के साथ इस ड्रेस को मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nushrat bharucha - फोटो : instagram
हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन के साथ ही बैक पर इसके कटआउट डिटेलिंग की गई है। वहीं खुले बालों के साथ नुसरत इसमे सनकिस्ड तस्वीर खिंचवाते दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें