Rasha Thadani: एक समय था जब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी अदा और एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आज भी वो खूबसूरती और स्टाइल के मामले में आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती है। एक्ट्रेस के साथ-साथ अब उनकी बेटी राशा थडानी भी लुक्स और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। राशा खूबसूरती में अपनी मां रवीना टंडन को टक्कर देतींं हैं। राशा थडानी स्टारकिड होने के कारण अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं।
दरअसल, हाल ही में राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। आज के लेख में हम आपको राशा के ही कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि राशा वाकई में बेहद स्टाइलिश हैं। उनके लुक्स से आप टिप्स भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Rasha Thadani
- फोटो : instagram
बेहद स्टाइलिश हैं राशा
अगर बात करें रवीना की बेटी के स्टाइल की तो उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों मां बेटी अक्सर ट्यूनिंग करके दिख जाती हैं। राशा स्टाइल के मामले में अपनी मम्मी को भी पीछे छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Rasha Thadani
- फोटो : instagram
राशा का लहंगा लुक
राशा लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। आप अगर चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। गले में चोकर उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।
4 of 6
Rasha Thadani
- फोटो : instagram
कूल लुक
एथनिक के साथ-साथ राशा जींस में बेहद कूल लगती हैं। क्रॉप टॉप के साथ वो मैचिंग की जैकेट पहनकर भी अपना स्टाइल दिखा चुकी हैं। लोगों को उनके ये दोनों लुक बेहद पसंद आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Rasha Thadani
- फोटो : instagram
शरारा सूट
राशा का ये शरारा लुक बेहद क्लासी है। इस तरह का आउटफिट आप किसी भी त्योहार पर भी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बेहद प्यारा लगता है।
आज-कल हर लड़की को शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद है। राशा के ऊपर भी ये ब्लैक ड्रेस काफी जच रही है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की है और ब्लैक कलर का चश्मा भी।