फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पहन लिए ऐसे कपड़े, इतनी कीमत में तो आ जाए कार

Mon, 21 Nov 2022 06:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना अपनी क्यूट सी स्माइल से फैंस को दीवाना बनाती रहती है। नेशनल क्रश रश्मिका केवल स्माइल की नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस से भी तारीफें बटोरती हैं। उनकी पिछली तस्वीरों पर नजर डालें तो रश्मिका के शानदार एथिनिक वियर नजर आते हैं। जिसमे प्रिंटेड से लेकर सिकुइन वर्क वाले वियर शामिल हैं। वहीं इन दिनों रश्मिका फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करते भी दिखती हैं। को-आर्ड सेट से लेकर शिमरी वर्क वाले आउटफिट रश्मिका की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों के लिए भी रश्मिका ने हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना है। जिसकी कीमत भी हैरान कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए खूबसूरत लाल रंग के लहंगे को चुना है। जिस पर लाल रंग के मैचिंग धागों से महीन एंब्रायडरी की गई है। मोनोटोन लुक का ये लहंगा बिल्कुट लेटेस्ट लुक वाला है। जिसकी तीन तस्वीरें रश्मिका ने सोशल मीडिया पर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
मैचिंग के लाल धागों से इस लहंगे पर फूलों की डिजाइन उकेरी गई है। वहीं इस ए लाइन डिजाइन के लहंगे के साथ स्ट्रैपी स्लीव वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे खास बना रही है। रश्मिका ने इस लहंगे के साथ कंधे पर दुपट्टे को ड्रेप किया है। लाल रंग के इस लहंगे को हाई लाइट करने के लिए रश्मिका ने ज्वैलरी को डिच किया है। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ माथे पर बिंदी को लगाए रश्मिका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं खुले बालों में सॉफ्ट कर्ल किए गए हैं। रश्मिका का ये शानदार लुक कीमत में भी बेहद खास है। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : https://www.instagram.com/rashmika_mandanna/
शादी के सीजन के लिए परफेक्ट मोनोटोन लुक का ये लहंगा हर किसी के बजट में नहीं फिट बैठेगेा। MISHRU ब्रांड का ये लाल लहंगा 4,50,000 का है। इतनी कीमत में तो अच्छी खासी कार आ जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें