आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। मां बनने के बाद से ही फैंस आलिया भट्ट की एक झलक के लिए बेताब थे। आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा है 'कोजी।' तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आलिया के कमेंट सेक्शन में बाढ आ गई है। फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।