फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की साल 2022 की पहली तस्वीर फैंस को आ रही पसंद, स्वीमिंग पूल के पास दिए पोज

Sat, 01 Jan 2022 05:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना का हर लुक उनके फैंस को पसंद आता है। रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म पुष्पा में नजर आईं थीं। फिल्म पुष्पा को मिल रहे प्यार और तारीफ के बाद रश्मिका मंदाना के लिए नए साल का जश्न दोगुना हो गया है। रश्मिका  मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कभी भारतीय परिधानों में तो कभी वेस्टर्न वियर में, रश्मिका हर स्टाइल में खूबसूरत दिखती हैं। उनके हर लुक को फैंस पसंद करते हैं। नए साल पर भी रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है। इस मौके पर रश्मिका की साल 2022 की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रश्मिका स्वीमिंग पूल के पास पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वैसे उन्होंने साल के अंत में कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए देखते हैं रश्मिका मंदाना की साल 2022 की पहली तस्वीर।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 31 दिसंबर को अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पेट के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। यहां रश्मिका का क्यूट लुक देखने को मिला। रश्मिका ने पिंक ब्लश टी शर्ट कैरी कर रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
वहीं अपने पांच सालों के फिल्मी करियर की याद में एक पोस्ट लिखते हुए इस तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें रश्मिका सफेद रंग की हल्के चेक की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। रश्मिका की खूबसूरत मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया।

4 of 5
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
वहीं एक अन्य तस्वीर में रश्मिका मंदाना व्हाइट स्लीवलेस टाॅप और मैचिंग ब्लेजर में नजर आ रही हैं। इस शेडेड फोटो में रश्मिका का ग्लैमर झलक रहा है। ये तो साल 2021 की उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें हैं, लेकिन उन्होंने एक जनवरी को अपनी नए साल की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
इस तस्वीर में रश्मिका प्रिंटेड स्ट्रैपी ड्रेस पहने दिख रही हैं। रश्मिका पूल के पास पोज दे रही हैं। उनकी नो मेकअप इस तस्वीर में रश्मिका की नेचुरल खूबसूरती दिख रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें