रश्मिका मंदाना अपनी क्यूट सी स्माइल से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस इन दिनों लड़कियों का भी पसंदीदा बना है। वनपीस से लेकर पैंट्स और अब रश्मिका का एथिनिक लुक बेहद इंप्रेसिव दिख रहा है। दरअसल. रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म गुडबॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक के बाद एक इवेंट में शामिल होने के लिए रश्मिका कुछ ऐसे कपड़ों को चुन रही हैं। जो ना केवल ट्रेडिशनल हैं बल्कि इनमे कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रहता है। वहीं रश्मिका मंदाना इन आउटफिट में स्टाइलिश भी दिख रही हैं।