Rashmika Mandanna: साल 2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक ‘पुष्पा 2’ कल यानी कि पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फिर से एक बार साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना धमाल मचाने को तैयार हैं।
रश्मिका मंदाना एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। यही वजह है कि फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।
रश्मिका सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं, और अपने लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वैसे तो उनका हर लुक कमाल का ही होता है, लेकिन अगर बात करें एक्ट्रेस के एथनिक लुक की, तो उनके एथनिक लुक बेहद खूबसूरत होते हैं। यदि आप भी अपना एथनिक कलेक्शन अपडेट करने का सोच रही हैं तो रश्मिका के इन लुक्स पर एक नजर डालें।