Engagement Look: जिस तरह से शादी का दिन हर लड़की के दिन खास होता है, ठीक उसी तरह से सगाई का दिन भी उनके लिए बेहद स्पेशल होता है। इस दिन लड़कियां अपने ससुरालवालों से पहली बार मिलती हैं। ऐसे में वो अपने लुक को लेकर काफी संशय में रहती हैं। सगाई में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से कपड़ों का चयन करती हैं।
वैसे तो ज्यादातर लड़कियां सगाई के दिन लहंगा या फिर गाउन ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हम आपको इस ट्रेंड में बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। सगाई के दिन यदि आप अलग तरह से साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।
बस ध्यान रखें कि ये साड़ी सिल्क या हैवी फैब्रिक में न हो। सगाई के हिसाब से हल्के फैब्रिक वाली साड़ियां कमाल की लगती हैं। यदि आपने भी सगाई में साड़ी पहनने का मन बना लिया है तो कुछ बातों का ध्यान रख लें, ताकि आपका लुक सबसे हट के दिखे।