फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep-Lin Wedding: शादी में रणदीप और लिन ने पहना मणिपुर का पारंपरिक परिधान, जानें इसके बारे में

Thu, 30 Nov 2023 10:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ बुधवार को मणिपुर के इंफाल में शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
Randeep-Lin Wedding: सरबजीत जैसी फिल्मों से काम करके अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके रणदीप हुड्डा ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से साथ शादी रचाई। शादी का ये कार्यक्रम मणिपुर के इंफाल में आयोजित किया गया था, जिसमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच रणदीप शादी के बंधन में बंध गए।

दोनों ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया था, ऐसे में हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दोनों ने मणिपुरी रस्मों के साथ शादी रचाई, जिस वजह से लोगों को इनका वेडिंग लुक काफी प्यारा दिख रहा है। शादी की तस्वीरों में दोनों के बीच खूबसूरत कैमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। रणदीप ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, कि आज से हम एक हैं। ऐसे में लोग अब उन्हें जम कर बधाईयां दे रहे हैं।

अब बात करते हैं दोनों के वेडिंग लुक की। रणदीप और लिन ने अपनी शादी में मणिपुरी पारंपरिक परिधान पहना था। लिन ने अपनी शादी से लिए लहंगा छोड़ पोलाई को चुना। बहुत से लोगों को इस पारंपरिक परिधान के बारे में पता नहीं है, ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
रणदीप की दुल्हनिया ने पहना था पोलाई

वैसे तो ज्यादातर दुल्हनें अपनी शादी के लिए लहंगा या साड़ी ही चुनती हैं, लेकिन लिन ने अलग मिसाल कायम की। उन्होंने अपनी शादी के लिए मणिपुर का पारंपरिक परिधान पोलाई पहना था। उनका शादी का जोड़ा पोलाई लाल रंग का था, जिस पर सफेद रंग के भारी काम किया गया था। उन्होंने अपने इस लुक के साथ काले रंग का ब्लाउज भी पहना था।
विज्ञापन

3 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
क्या होता है पोलाई

आपको बता दें कि मणिपुरी दुल्हनों के लिए पोलाई ड्रेस काफी ज्यादा खास होती है। इसे कई जगह पोटलोई भी कहते हैं। इस ड्रेस को को पूरा करने के लिए लकड़ी से एक स्कर्ट तैयार की जाती है। जिसे कपड़े से खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। इस पर शीशे और कढ़ाई का भारी काम भी किया जाता है। इसके साथ ही पोलोई के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की जाती है और बालों को खुला रखा जाता है।

4 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
कैरी की थी हैवी ज्वेलरी 

इसी के चलते लिन ने भी अपने बालों को खुला रखते हुए काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने गले में कई गोल्ड के कई आभूषणों को पहना था। सिर पर ताज की तरह जो गहने थे, वो उन्हें काफी रॉयल लुक दे रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
कैसा था रणदीप का लुक

अगर बात करें रणदीप की तो अपनी एक्टिंग की वजह से पहचाने जानेे वाले रणदीप अपनी शादी में मणिपुरी स्टाइल में ही दुल्हा बने थे। उन्होंने भी पत्नी की ही तरह मणिपुर के पारंपरिक परिधान को ही कैरी किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
व्हाइट लुक में दिखे हैंडसम

सबसे पहले आपको बता दें कि मणिपुरी दूल्हे की पारंपरिक पोशाक में पुण्यात (कुर्ता), फीजोम (धोती), इन्नाफी (ऊपरी हिस्से के चारों ओर लपेटा जाने वाला कपड़ा) कहते हैं। एक्टर ने भी इसी परिधान को कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्टर ने Kokyet पगड़ी बांधी थी। इस पूरे लुक में वो काफी स्मार्ट दिख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Randeep Lin Wedding - फोटो : instagram
जल्द देंगे रिसेप्शन

रिपोर्ट्स की माने तो मणिपुर से लौटकर रणदीप और लिन ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी में भी हैं। हालांकि दोनों की ओर से अभी रिसेप्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन फैंस को इनकी और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें