फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए ऐसे आउटफिट का चयन कर सकते हैं दूल्हे राजा

Wed, 29 Nov 2023 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुल्हन की तरह हर दूल्हे को भी अपनी शादी के हर कार्यक्रम में सबसे बेस्ट दिखने का हक होता है। ऐसे में हम आपको हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए दूल्हे के आउटफिट दिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Wedding Fashion - फोटो : instagram
Wedding Fashion: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में इसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। जिन लोगों की शादी पक्की हो गई है, वो जमकर शॉपिंग में लगे हैं। होने वाला हर दूल्हा और दुल्हन ये चाहते हैं, कि शादी के दिन के साथ-साथ शादी की हर रस्मों में भी वो सबसे खास और खूबसूरत दिखें। सबकी ये ख्वाहिश होती है कि हर कोई उनकी तारीफ करे।

ऐसे में दुल्हनें तो कई-कई दिनों पहले से ही अपने कपड़ों से लेकर मेकअप तक की तैयारी करने लगती हैं, लेकिन दूल्हें इस बात पर ज्यादा गौर नहीं करते। ज्यादातर होने वाले दूल्हे सिर्फ शादी के लिए खास तैयारी करते हैं। बाकी दिनों में वो कुछ भी पहन लेते हैं लेकिन किसी भी दूल्हे को ऐसा नहीं करना चाहिए।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स दिखाएंगे जो होने वाले दूल्हे हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक में कैरी कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट को पहनकर वो सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट लगेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Wedding Fashion - फोटो : instagram
हल्दी 

हल्दी की रस्म के साथ ही शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। ऐसे में आप अपनी हल्दी में इस तरह का पठानी सलवार और कुर्ता कैरी कर सकते हैं। इसके साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करना ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 6
Wedding Fashion - फोटो : instagram
मेहंदी 

अगर आप अपनी मेहंदी में हरा नहीं पहनना चाहते तो रणबीर कपूर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने अपनी खुद की हल्दी में लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। ऐसे में आप भी इसी तरह के आउटफिट का चयन कर सकते हैं। 

4 of 6
Wedding Fashion - फोटो : instagram
संगीत 

संगीत को कई जगह कॉकटेल नाइट भी कहा जाता है। ऐसे में आप इस संगीत में विक्की जैन की तरह हैवी वर्क वाला काले रंग का ब्लैजर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ कैरी कर सकते हैं। इस तरह का आउटफिट आपको क्लासी लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Wedding Fashion - फोटो : insta
शादी

शादी चाहे दिन की हो या रात की, इसमें आपके कपड़ों का सही होना बेहद जरूरी है। आजकल ज्यादातर लड़कों को पेस्टल रंग के ही आउटफिट पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी इसी तरह के पेस्टल पिंक रंग के आउटफिट का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Wedding Fashion
रिसेप्शन

अगर आप अपने रिसेप्शन में कुछ हल्का लेकिन क्लासी पहनने का सोच रहे हैं, तो विराट कोहली के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। कोहली से अपने रिसेप्शन में बंद गले का कुर्ता और सफेद पायजामी पहनी थी। उसके साथ उन्होंने एक शॉल भी कैरी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें