Raksha Bandhan Special Mehndi 2024: भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हर भाई-बहन इस त्योहार का इंतजार साल भर करते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। इस साल राखी का ये पवित्र त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
राखी के त्योहार के लिए भाईयों से ज्यादा बहनें उत्साहित रहती हैं। इसके लिए वो काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू देती हैं। रक्षाबंधन के दिन हर लड़की खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दिन के लिए वो एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं। अगर आप भी राखी के त्योहार पर अपने हाथों में भाई के नाम की मेहंदी रचाती हैं, तो आज ही इसके लिए स्पेशल डिजाइन सेव करके रख लें।