फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Gift Idea: राखी के दिन भाभी को दीजिए खास तोहफा, ये 5 साड़ियां करेंगी उनका दिल खुश

Sun, 03 Aug 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2025 Gift Idea: अगर आप अपनी भाभी को इस राखी पर तोहफा देना चाहती हैं तो उन्हें साड़ी तोहफे में दें। यहां बेस्ट साड़ियों के कुछ विकल्प दिए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अपनी भाभी को राखी पर दें तोहफा, ये पांच तरह की साड़ियां दिखेंगी खूबसूरत - फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan 2025 Gift Idea: इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी हर महिला ने पूरी कर ली है। वैसे तो ये त्योहार भाई और बहन का होता है, पर कई जगह रक्षाबंधन के दिन भाभी को भी राखी बांधी जाती है। फिल्मों और टीवी सीरियल में आपने अवश्य देखा होगा कि ननद और भाभी आपस में लड़ते रहते हैं, पर अब समय बदल गया है।

आज के समय में ननद भाभी का रिश्ता सहेलियों के जैसा होने लगा है। ऐसे में अब जब राखी का त्योहार आ रहा है तो अपनी भाभी को उनके खास होने का एहसास कराएं। भले ही आपका भाई राखी पर आपके लिए तोहफा लाएगा, लेकिन आप अपनी भाभी के लिए खूबसूरत सी साड़ी खरीदें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
चेदंरी सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

चेदंरी सिल्क साड़ी 

यदि आपकी भाभी को हल्के फैब्रिक की साड़ियां पहनना पसंद है तो चंदेरी सिल्क की साड़ी उनके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है। ये साड़ियां पहनने में तो हल्की होती हैं, लेकिन इसका लुक एकदम रॉयल रहता है। इसे खासतौर पर त्योहारों के मौके पर पहना जा सकता है। आप चाहें तो इसे तैयार कराकर अपनी भाभी को दें, ताकि वो इसे राखी के दिन पहन सकें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बनारसी सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram
बनारसी सिल्क साड़ी 

यदि आपकी भाभी की नयी-नयी शादी हुई है तो उन्हें बनारसी सिल्क की साड़ी तोहफे में दें। इस तरह की साड़ी नयी दुल्हनों पर खूब जचती है। ये उनके लिए बेहद खास रहेगी। इसे वो जब-जब भी पहनेंगी तो आपको याद करेंगी। बनारसी साड़ी ले रही हैं तो थोड़ा चटक रंग ही पसंद करें, बनारसी साड़ी में चटक रंग ही फबते हैं।  

 

4 of 6
कॉटन साड़ी - फोटो : instagram
कॉटन साड़ी

यदि आपकी भाभी वर्किंग हैं तो उन्हें आप कॉटन की साड़ी तोहफे में दे सकती हैं। कॉटन की खूबसूरत साड़ी वो अपने दफ्तर भी पहनकर जा सकती हैं। कॉटन की साड़ी देखने में काफी क्लासी होती है। चाहें तो इसके साथ ही एक्सेसरीज भी उन्हें दें, ताकि इसे पहनने के लिए ज्यादा सोचना न पड़े। 


 
विज्ञापन

5 of 6
शिफॉन प्रिंटेड साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन प्रिंटेड साड़ी

आज-कल महिलाओं को इस तरह की शिफॉन फैब्रिक की साड़ी काफी पसंद आ रही है। ऐसी साड़ी में सिर्फ फ्लोरल या अलग सा प्रिंट होता है, जो देखने में कमाल का होता है। अगर आपकी भाभी को स्टाइलिश चीजें पसंद हैं तो ये उन्हें भा जाएगी। बात करें इसके ट्रेंडी रंग की तो आजकल पेस्टल पिंक, लेवेंडर, स्काई ब्लू रंग की शिफॉन साड़ी देखने में कमाल की लगती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रफल साड़ी - फोटो : instagram
 
रफल साड़ी

डिजाइनर साड़ियां पसंद करने वाली महिलाओं को ऐसी रफल साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। इसे तरह की साड़ी स्टाइल करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ती। कई तरह की रफल साड़ियां प्री ड्रेप्ड भी आती हैं, जिसे आपकी भाभी खूबसूरती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें