फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day Outfit Ideas: फ्रेंडशिप डे पर करें BFF से ट्यूनिंग और बन जाएं सोशल मीडिया की क्वीन

Sun, 03 Aug 2025 07:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day Outfit Ideas: अगर आप फ्रेंडशिप डे को खास बनाना चाहती हैं तो अपनी बेस्ट फ्रेंड से मैच करके आउटफिट पहनें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फ्रेंडशिप डे पर करें BFF से ट्यूनिंग और बन जाएं सोशल मीडिया की क्वीन - फोटो : instagram
Friendship Day Outfit Ideas: परिवार के बाद एक सच्चा दोस्त ही होता है, जो खुशी से ज्यादा दुख के समय में आपके साथ होता है। आप थोड़ा सा भी दुखी होते हैं तो उसे बिना बताए पता लग जाता है। दोस्ती के इसी रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ कहीं आउटिंग पर जा रही हैं तो अपने लुक को खास रखें। आप दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर ट्यूनिंग कर सकती हैं। यहां उसके कुछ विकल्प आपको दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ब्लैक बॉडीकॉन गाउन - फोटो : instagram
ब्लैक बॉडीकॉन गाउन

यदि फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी सहेली के साथ पार्टी करने का मन है तो पार्टी में एक जैसा ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन गाउन कैरी करें। इस तरह का गाउन आपकी खूबसूरती के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। इस तरह के बॉडीकॉन को कैरी कर रही हैं तो उसके साथ बालो को स्लीक स्टाइल में बांधें। 
विज्ञापन

3 of 7
रेड हॉट ड्रेस  - फोटो : instagram
रेड हॉट ड्रेस 

लाल रंग प्यार का रंग होता है, इसलिए चाहें तो दोस्ती के इस खास दिन पर रेड हॉट ड्रेस कैरी करें। यदि इस तरह की ड्रेस कैरी कर रही हैं तो उसके साथ आपको अपने मेकअप पर ध्यान देने की जरूरत है। मेकअप आपके लुक को खराब भी कर सकता है और खूबसूरत भी बना सकता है।

4 of 7
बॉस लेडी अंदाज दिखाएं - फोटो : instagram
बॉस लेडी अंदाज दिखाएं

अपनी सहेली के साथ मिलकर आप वैसे भी सबपर धाक जमाती होंगी। ऐसे में अपने लुक में भी यही अंदाज दिखाएं। इसके लिए आपको फॉर्मल पैंट कैरी करनी है और उसके साथ शर्ट। इस सिंपल से आउटफिट को आंखों पर चश्मा और हाथ में घड़ी के साथ पूरा करें। इस लुक के साथ पैरों में हील्स पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram
फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस

बारिश का मौसम है, ऐसे में आप अपनी सहेली के साथ ट्यूनिंग करके ऐसी फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की शॉर्ट ड्रेस अगर आप खरीदना चाहती हैं तो उसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा मेहनत की। ये आपको आसानी से मिल जाएँगी। 
विज्ञापन

6 of 7
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

आजकल इस तरह के को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। ये काफी कंफर्टेबल भी रहते हैं। ऐसे में डे आउटिंग के लिए आप इस तरह के को-ऑर्ड सेट का चयन कर सकती हैं। ये भी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगी। इसके साथ पैरों में जूते पहनकर लुक को बदल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एथनिक लुक भी कर सकती हैं कैरी - फोटो : instagram
एथनिक लुक भी कर सकती हैं कैरी

यदि आप अपनी सहेली के साथ मंदिर जाने का प्लान कर रही हैं तो एक जैसा सूट कैरी करें। इस तरह का सूट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे सूट के साथ मैचिंग ज्वेलरी अवश्य पहनें। हेयर स्टाइल एक जैसी नहीं बनानी तो आप में एक बालों को खुला रख सकती है, तो वहीं एक लोग बालों में बन बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें