फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: श्रद्धा कपूर के इन 7 लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार

Wed, 07 Aug 2024 04:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी के त्योहार के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के लुक्स से टिप्स लें। 
विज्ञापन
1 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
Raksha Bandhan 2024: राखी का त्योहार हर किसी के लिए काफी अहम होता है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए लड़कियों ने तैयारी शुरू कर दी है। राखी के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दौरान वो खूब सजती और संवरती भी हैं। अगर आप राखी के त्योहार के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के लुक्स से टिप्स लें। 

श्रद्धा कपूर ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका हर लुक कमाल का होता है। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें साझा करती हैं। अगर आप भी चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना राखी का आउटफिट तैयार कर सकती हैं। चलिए बिना देर किए आपको श्रद्धा कपूर के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
साड़ी

अगर आप राखी के दिन साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह की लाल और गोल्डन रंग की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ मैचिंग की ज्वेलरी पहनें और ब्लाउज को भी खास तरह से तैयार करें। अगर सिंपल ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक अजीब दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
रफल साड़ी

अगर सिंपल साड़ी पहनने का मन नहीं है तो इस तरह की रफल साड़ी पहनें। रफल साड़ी देखने में काफी अच्छी लगती है। इसके साथ आप चाहें तो ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। श्रद्धा कपूर के जैसी साड़ी और ज्वेलरी आपको बोहो लुक देने का काम करेगी। 

4 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
लहंगा 

अगर लहंगा पहनने का प्लान बना रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए। श्रद्धा कपूर के जैसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस लहंगे के साथ चाहें तो बालों में पोनीटेल बना लें। 
विज्ञापन

5 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
अनारकली सूट

लड़कियों को इस तरह का अनारकली सूट काफी पसंद आता है। ऐसे में आप भी श्रद्धा कपूर के जैसा चिकनकारी अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ अपने मेकअप को मिनिमल ही रखें। 
विज्ञापन

6 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
को-ऑर्ड सेट

लड़कियों को इस तरह के को-ऑर्ड सेट काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी रक्षा बंधन के लिए श्रद्धा कपूर के जैसा को-ऑर्ड सेट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये आपके लुक को क्लासी बनाने में काम करेगा।  
विज्ञापन

7 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
गाउन

अगर आप राखी के दिन गाउन पहनना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से टिप्स लें। ग्रे रंग के इस गाउन के साथ आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। इसे कैरी करते वक्त ध्यान रखें कि आपका मेकअप ज्यादा हल्का नहीं होना चाहिए। ऐसे गाउन के साथ स्मोकी मेकअप अच्छा लगेगा। आप चाहें तो लिपस्टिक डार्क रंग की चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
शरारा सूट

आप अगर शरारा सूट पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह का हैवी वर्क वाला शरारा पहनें। राखी के दिन के लिए ऐसा हैवी शरारा सूट आपके खूबसूरत लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी ही कैरी करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें