फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Outfit Idea: राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता, बहनें भी देखकर करेंगी तारीफ

Tue, 06 Aug 2024 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी के दिन अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Outfit Idea: राखी का त्योहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन के लिए हर कोई सालभर इंतजार करता है। ये दिन भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है। लोग इस दिन को अपने-अपने तरीके से खास बनाते हैं। जिन लड़कियों की शादी हो जाती है, वो अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए मायके तक आती हैं। अगर इस साल की बात करें तो इस साल 19 अगस्त के दिन राखी का ये त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है।

लड़कियां इस दिन के लिए खूबसूरत से खूबसूरत आउटफिट खरीदती हैं, लेकिन लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े खरीदें, जिनको पहनकर उनका लुक अच्छा दिखे। ऐसे में यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी रक्षाबंधन के दिन अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
विक्की कौशल

अगर कूल दिखना चाहते हैं तो विक्की कौशल के इस लुक से टिप्स लें। लूज फिटिंग वाला ग्रे रंग का कुर्ता और ऐसे ही रंग का लूज पायजामा राखी के दिन के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आप एक ग्रे रंग का ही दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
सिद्धांत चतुर्वेदी

मजेंटा रंग का ये कुर्ता आपके लुक को काफी अच्छा दिखाएगा। ऐसे कुर्ते के लिए आप सिद्धांत चतुर्वेदी के लुक से टिप्स ले सकते हैं। ऐसे कुर्ते पर अगर सफेद रंग का काम भी होगा, तब भी ये अच्छा ही लगेगा। ऐसे में अगर आपको कहीं ऐसा कुर्ता दिख रहा है, तो इसे हाथ से न जानें दें। 
 

4 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
फरहान अख्तर 

अगर पारंपरिक तरीके से कुछ पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह का कुर्ता हाफ जैकेट के साथ पहनें। इसके साथ चूड़ीदार पायजामी ही आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी। इसे पहनते वक्त बस ये ध्यान रखें कि ऐसे आउटफिट के साथ हमेशा एथनिक फुटवियर ही जचते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन

पीला रंग पूजा में पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह से पीले रंग का सिल्क का कुर्ता राखी के दिन पहन सकते हैं। इसके साथ गोल्डन रंग की पायजामी पहनें। अगर आप सफेद पायजामी पहनेंगे वो भी आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
शाहिद कपूर

वैसे तो त्योहार पर ब्लैक रंग के कपड़े नहीं पहने जाते लेकिन अगर आपके यहां ऐसी कोई रोक नहीं है तो आप शाहिद के जैसे आउटफिट का चयन कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट में आपको कई अन्य रंग भी मिल जाएंगे, जिसे आप रक्षाबंधन के दिन पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता - फोटो : instagram
मोहसिन खान

अगर आप राखी के दिन स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो सफेद रंग के कुर्ते और पायजामे के साथ ऐसी नीले रंग की जैकेट कैरी कर सकते हैं। ऐसी वर्क वाली जैकेट आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेगी। इसके साथ चश्मा लगाकर आप अपने लुक को और स्टाइलिश बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें