फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन चाहिए दमकती त्वचा तो करें इन घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल

Mon, 05 Aug 2024 04:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो घर पर ही इन घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के त्योहार के लिए हर कोई कई-कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है। खासतौर पर बहनें राखी के इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित होती हैं। राखी के इस त्योहार पर बहनें प्यार के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं दूसरी तरफ हर भाई इस दिन अपनी बहन को तोहफे देते हुए उसकी रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए बहनें खूब सजती और संवरती हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि राखी के दिन आपका चेहरा खिला-खिला दिखे तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इन स्क्रब को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो इस बारे में जानकारी मिल पाए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
चीनी और नींबू स्क्रब

अगर घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करना है तो आप घर पर ही 2 बड़े चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब
 
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। अब इसे कॉफी पाउडर और नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे त्वचा पर मसाज करें और फिर धो लें।

4 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
बेसन और हल्दी स्क्रब

ये दोनों ही चीज आपको अपनी रसोई में मिल जाएंगी। इनके इस्तेमाल के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच दूध या दही मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर स्क्रब करें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
चीनी और जैतून का तेल स्क्रब

चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब आपके चेहरे को चमकाने का काम करता है। इसके लिए सबसे पहले जैतून के तेल में चीनी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ देर मसाज करने के बाद चेहरे को फिर धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
नमक और शहद स्क्रब

ये सुनकर अजीब लगेगा लेकिन आप 2 बड़े चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच शहद को मिक्स करके भी अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और फिर मसाज के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें