Raksha Bandhan Saree Draping: वैसे तो राखी का त्योहार भाइयों और बहनों दोनों के लिए ही बेहद खास होता है, लेकिन इसके लिए भाईयों से ज्यादा बहनें उत्साहित रहती हैं। हर बहन रक्षाबंधन के त्योहार के लिए पहले से ही खूब तैयारी करके रखती हैं। बहनें अपने भाई से लिए सबसे खूबसूरत राखी तलाशती हैं और उनकी पसंदीदा मिठाई तैयार करती हैं। इसके साथ-साथ वो इस दिन खूब सजती और संवरती हैं।
राखी एक ऐसा त्योहार होता है, जिसमें हर लड़की, हर महिला एथनिक आउटफिट ही पहनना पसंद करती है। बहुत सी लड़कियां तो भाईयों के इस त्योहार पर पहली बार साड़ी पहनती हैं। साड़ी में हर लड़की का लुक काफी खूबसूरत और सादगी भरा लगता है। ऐसे में अगर आप इस रक्षाबंधन के त्योहार पर पहली बार साड़ी पहन रहीं हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।