फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024 Look: शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार, मायके वाले भी देखकर उतारेंगे नजर

Sun, 04 Aug 2024 10:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली रक्षाबंधन है तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर अच्छे से तैयार होंगी तो घर वाले भी आपकी नजर उतारने से रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
Raksha Bandhan 2024 Look: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार हर कोई सालभर करता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में राखी का पवित्र त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर किसी ने शुरू कर दी है।

वैसे तो राखी के त्योहार के लिए हर बहन काफी उत्साहित रहती है, लेकिन ये दिन उन लड़कियों के लिए सबसे अहम होता है, जिसकी नई-नई शादी हुई है। शादी के बाद पहली बार अपने भाई को राखी बांधने के लिए वो अपने मायके आती हैं। ऐसे में उनका अच्छी तरह से तैयार होना बेहद आवश्यक है। अगर शादी के बाद ये आपकी पहली रक्षाबंधन है तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर अच्छे से तैयार होंगी तो घर वाले भी आपकी नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
पहनें सिल्क की साड़ी

शादी के बाद पहली राखी पर घर जा रही हैं तो सिल्क की साड़ी पहनें। सिल्क की साड़ी में लुक काफी रॉयल लगती है। अगर सिल्क की साड़ी पहनना नहीं पसंद तो कोई भी हैवी साड़ी का चयन कर सकती हैं। साड़ी जितनी खूबसूरत होगी, आपका लुक उतना ही प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
सूट भी है बेहतर विकल्प

अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो आप सूट पहनकर भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इसके लिए अनारकली सूट से लेकर शरारा सूट तक बेहतर विकल्प रहेगा। दुपट्टे वाला अनारकली सूट पहनकर आप अपने मायके में जलवा बिखेर सकती हैं। 

4 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
मंगलसूत्र और सिंदूर है जरूरी

शादी के बाद पहली राखी है तो तैयार होते वक्त मंगलसूत्र और सिंदूर को लगाना कतई न भूलें। आपके लुक में श्रृंगार की ये चीजें चार चांद लगाने का काम करेंगी। हर सुहागिन महिला के लिए ये काफी अहम होता है। खासतौर पर जब नई-नई दुल्हन किसी त्योहार के लिए तैयार होती है तो उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र कभी नहीं भूलना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
चूड़ा अवश्य पहनें

हर सुहागिन महिला के लिए चूड़ा काफी अहम होता है। ऐसे में आप भी शादी के बाद अपनी पहली राखी के दिन शादी का चूड़ा अवश्य पहनें। ये आपको नई दुल्हन के जैसा दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
ज्वेलरी है जरूरी

आपके एथनिक लुक को आपकी ज्वेलरी ही खूबसूरत बनाने का काम करेगी। ऐसे में साड़ी या सूट के साथ सही ज्वेलरी का चयन करें। चाहें तो गोल्ड की ज्वेलरी पहनें, लेकिन अगर इसे पहनने का मन नहीं है तो आप आउटफिट से मैच करके ज्वेलरी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
करें सही हेयर स्टाइल का चुनाव

राखी का त्योहार इस बार अगस्त महीने के बीच में पड़ रहा है। ऐसे में बारिश की वजह से उमस का मौसम हो सकता है। इस के चलते आप अपनी हेयर स्टाइल का चुनाव सोच के करें। अगर खुले बाल रखने में उलझन होती है तो बालों में पोनीटेल या जूड़ा बना सकती हैं। इसके साथ ही आप बालों में हाफ क्लेचर भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : Freepik
मेकअप हो सही

आप साड़ी या सूट पहले से ही हैवी पहन रही हैं, ऐसे में अगर मिनिमल मेकअप करेंगी तो भी आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। लेकिन अगर सूट या साड़ी हल्की पहनी है तो आप डार्क मेकअप का चयन कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें