Friendship Day Outfit Idea: आज का दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिन उन सभी लोगों के लिए बेहद अहम होता है, जिनकी जिंदगी में परिवार के जैसे ही दोस्त हैं। हर किसी की लाइफ में ऐसे दोस्तों का होना बेहद जरूरी होता है, जो हर दुख और सुख में उनके साथ खड़े हों। दोस्ती के इसी रिश्ते को सम्मान देने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने दोस्तों को उपहार देते हैं और अपने दोस्त को उसके खास होने का एहसास कराते हैं। बहुत से लोग आज के दिन अपने दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं, तो इन अभिनेत्रियों से लुक्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।