फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Draping Style: रक्षाबंधन पर साड़ी पहनकर दिखेंगी स्टाइलिश, बस अपना लें ये तरीका

Tue, 29 Aug 2023 03:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रक्षाबंधन के दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन अलग तरीकों को अपना कर साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
Saree Draping Style: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है, जिसका इंतजार हर कोई साल भर करता है। बहनें इस दिन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें रक्षा का वचन देने के साथ-साथ कई तोहफे देते हैं। इस बार राखी का ये त्योहार कई जगह 30 अगस्त तो कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन को और खास बनाने के लिए हर उम्र की लड़कियां और महिलाएं पहले से ही पूरी तैयारी कर लेती हैं।

बहुत सी लड़कियां अपने भाई को राखी बांधते समय साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं लेकिन साड़ी के वही पुराने पैटर्न से बोर हो चुकी हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको अलग स्टाइल से साड़ी पहनने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी साड़ी पहनकर स्टाइलिश दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
बेल्ट के साथ साड़ी

अगर आप साड़ी पहनकर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो साड़ी के साथ बेल्ट कैरी करें। ये आपके लुक को अलग दिखाने में मदद करेगा। बेल्ट अपनी साड़ी के हिसाब से ही खरीदें। 
विज्ञापन

3 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
श्रृग से पूरा करें साड़ी लुक

अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो उसके साथ इस तरह का श्रृग या फिर जैकेट पहन सकती हैं। अगर आप साड़ी से अपोजिट रंग की जैकेट कैरी करेंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 

4 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न स्टाइल में साड़ी

साड़ी में अलग दिखने के लिए आप इंडो वेस्टर्न स्टाइल कैरी कर सकती हैं। स्किन टाइट जींस के साथ अगर आप साड़ी पहनेंगी तो आपको लुक सबसे हटकर लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Saree Collection - फोटो : instagram
स्कर्ट स्टाइल में साड़ी

साड़ी को स्कर्ट के स्टाइल में पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसे कैरी करना काफी आसन होता है, वहीं ये देखने में भी काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
लहंगा - फोटो : instagram/parihoonnmain
लहंगा स्टाइल

साड़ी को लहंगा स्टाइल में कैरी करके आप अपने लुक को अलग दिखा सकती हैं। इसके साथ बालों को खुला रखकर आप और खूबसूरत दिखेंगी। ये लुक हर लड़की को पसंद आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dhoti saree - फोटो : instagram
मराठी स्टाइल

अगर आप इन सभी साड़ी के स्टाइल से हटकर कुछ कैरी करना चाहती हैं तो मराठी स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। नौवारी साड़ी लेकर आप ये लुक कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें