फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर मेहंदी की इन डिजाइनों से बढ़ाएं हाथों की सुंदरता

Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें आप ट्राई कर अपनी हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन एक पर्व एक ऐसा त्योहार है, जो बहन और भाई के प्यार के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी आयु और खुशियों की कामना करती है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर बहन काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती है। सभी की राखी की शॉपिंग तो पूरी हो गई है, अब बचा है हाथों में मेहंदी लगाना।

दरअसल, रक्षाबंधन पर मेहंदी का इस्तेमाल इस पर्व को और भी खास और यादगार बनाने के लिए किया जाता है। बहनें रक्षाबंधन के दिन अक्सर मेहंदी लगाती हैं, जिससे उनके हाथ और पैर और ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। मेहंदी का रंग भी बहन-भाई के प्यार की गहराई को दर्शाता है और इसे एक आनंदमय और प्रेमपूर्ण विशेष दिन बनाता है। अगर आप राखी के त्योहार पर लगाने के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन खोज रही हैं, तो यहां आपकी तलाश पूरी होगी। 

 
विज्ञापन

2 of 8
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
हाथ पर लिखवाएं भाई का नाम

अपने पिया जी का नाम तो हर कोई अपने हाथ पर लिखवाता है लेकिन आप राखी के त्योहार पर अपने भाई का नाम अपने हाथ पर लिखवा सकती हैं। ये आपकी मेहंदी में चार चांद लगाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
राखी बांधते हुए तस्वीर

अगर आप बाजार में मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इस तरह से हाथों में भाई-बहन की राखी बांधते हुए तस्वीर बनवाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी। 

 

4 of 8
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
लिखवाएं संदेश

राखी की बधाई वैसे तो आमने-सामने बैठ कर ही देनी चाहिए लेकिन अगर आप चाहें तो अपने हाथों में हैप्पी रक्षाबंधन लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
भरे हाथ मेहंदी

अगर ये आपकी शादी के बाद पहली राखी है तो आप अपने हाथों में ऐसी भरे हाथ मेहंदी लगवा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
mehndi
भरे हाथ मेहंदी के डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ये डिजाइन आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने में मदद करेंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
Mehndi Designs - फोटो : social media
हाथ पर दिखाएं सावन की झलक

राखी का त्योहार सावन के महीने में आता है। ऐसे में आप अपने हाथों में सावन की झलक दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
ट्रेंडी मेहंदी

अगर आपको स्टाइलिश मेहंदी लगवाने का शौक है तो आप इस तरह की डिजाइन हाथों में लगवा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें