फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Special Beauty Tips: राखी पर चाहिये ग्लोइंग स्किन? अभी से अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

Thu, 24 Jul 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rakhi Special Beauty Tips: कुछ ही दिन में राखी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अभी से हमारा बताया स्किन केयर रुटीन फॉलो करके अपना चेहरा चमका लें। 
विज्ञापन
1 of 7
आने वाला है राखी का त्योहार, अभी से अपना लें ये स्किन केयर रुटीन - फोटो : instagram
Rakhi Special Beauty Tips: हिंदू धर्म के लोगों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।

ये दिन खासतौर पर बहनों के लिए होता है, इसलिए हर बहन इसका इंतजार सालभर करती है और कई-कई दिनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देती है। इस दिन हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसा स्किन केयर रुटीन बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करने के बाद आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 

विज्ञापन

2 of 7
दिन में दो बार क्लींजिंग - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार क्लींजिंग 

चेहरे और गंदगी की वजह से चेहरा अपने आप ही डल हो लगता है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार सुबह और शाम के समय अपने चेहरे को साफ करें। हमेशा अपने दिन की शुरुआत चेहरा धोने से करें और रात को सोने से पहले भी किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे आपकी स्किन पर जमा धूल, पसीना और ऑयल निकल जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
टोनिंग है जरूरी - फोटो : freepik.com
टोनिंग है जरूरी

लोगों को लगता है कि टोनर का स्किन पर कोई लाभ नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, असल मायने में त्वचा को हाइड्रेट करने और स्किन के पोर्स को टाइट करने के लिए सही टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। बाजार से टोनर नहीं खरीदना तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एक अच्छा टोनर है।  

 

4 of 7
मॉइस्चराइजर को बना लें अपना दोस्त - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर को बना लें अपना दोस्त

अक्सर लोगों को लगता है कि बारिश या गर्मी के मौसम में मॉइस्चराइजर की क्या ही जरूरत ? लेकिन ऐसा नहीं है। बारिश के मौसम में भी स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में इस मौसम में हमेशा हल्के जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

5 of 7
करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल

देखा देखी में कोई भी सनस्क्रीन इस्तेमाल न करने लगें। हमेशा कम से कम 40 से ऊपर एसपीएफ वाली सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। हर तीन से चार घंटे में इसे अपने हाथ-पैर और चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि आपका चेहरा हानिकारक यूवी किरणों से बचा रहे। सनस्क्रीन ही आपके चेहरे को सुरक्षित रख सकती है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हफ्ते में दो बार स्क्रबिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार स्क्रबिंग है जरूरी

हर किसी को हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी स्किन की डीप क्लीनिंग करनी चाहिए। इसके लिए हफ्ते में दो बार अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रबिंग करें। ताकि आपका चेहरे के अंदर तक की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेस पैक का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
फेस पैक का इस्तेमाल 

यहां हम तीन प्रकार के फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो राखी से पह आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेंगे।

1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
2. पपीता और शहद
3. चंदन पाउडर और दूध

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें