Who is Real Sister of Saiyaara Actor Ahaan Panday: हाल ही में थियेटरों में यशराज बैनर की फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है सैयारा... इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग के लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म से अहान पांडे ने अपना डेब्यू किया है जो कि अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिकी पांडे के बेटे हैं।
फिल्म की वजह से अब अहान को तो हर कोई जानने लगा है, पर आज हम आपको उनकी बहन के बारे में बताएंगे। दरअसल, अनन्या पांडे के चचेरी बहन और अहान पांडे की सगी बहन अलाना भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर एक तस्वीर पर खूब प्यार बरसाते हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे युवा लड़कियां टिप्स ले सकती हैं।