फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Merchant: सुनहरे आउटफिट में दिखा राधिका मर्चेंट का अलग अंदाज, बेहद खास है उनकी ये ड्रेस

Mon, 15 Jul 2024 10:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राधिका मर्चेंट ने मंगल उत्सव के गिन जो आउटफिट पहना, वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
Radhika Merchant Reception Look:  इसी महीने 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी और 14 जुलाई को मंगल उत्सव का आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इसमें खेल जगत के लोग, फिल्म जगत के लोग और कई बड़े नेता भी शामिल थे। सभी रस्मों की तरह राधिका मर्चेंट ने मंगल उत्सव में भी अपना अलग और खूबसूरत अंदाज दिखाया।

अभी तक वो सभी कार्यक्रमों में पारंपरिक लहंगा पहने दिखाई दे रहीं थीं लेकिन मंगल उत्सव में उनका अंदाज काफी अलग था। मंगल उत्सव में उन्होंने जो आउटफिट कैरी किया था, वो पूरा गोल्डन था, जिसकी वजह से वह काफी अलग दिख रही थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोगों ने इनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। आइए आपको भी बताते हैं कि उनके इस लुक में ऐसा क्या खास था। 
विज्ञापन

2 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
कैसा था लुक

मंगल उत्सव के दिन अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू राधिका मर्चेंट खूबसूरत से गोल्डन आउटफिट में नजर आईं। उनके इस आउटफिट को Dolcegabbana और मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने मिलकर डिजाइन किया था। ये पूरा आउटफिट ही गोल्डन रंग का था, और इस पर गोल्डन ही वर्क किया गया था। इस लुक को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। राधिका के इस लुक में कोर्सेट स्टाइल टॉप, स्कर्ट और दुपट्टा शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
दुपट्टे और ट्रेल ने कंप्लीट किया लुक

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने जो दुपट्टा कैरी किया था, वो बेहद खास था। दुपट्टे को राधिका ने शॉल की तरह कैरी किया था। इसके साथ ही राधिका की स्कर्ट में पीछे से एक लंबी ट्रेल जोड़ी गई है, जो रॉयल लुक दे रही है। इस लंबी ट्रेल पर गोल्डन फूल-पत्तियों की डिजाइन बनी थी। 

4 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
बेहद अलग था ब्लाउज

अब अगर बात करें राधिका के ब्लाउज की तो वो उनके बाकी लुक्स से काफी अलग था। राधिका मर्चेंट का स्लीवलेस और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला कोर्सेट टॉप Alta Moda 2024 कलेक्शन से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस ब्लाउज पर असली सोने का काम करते हुए फ्लॉवर वाली डिटेलिंग की गई है, जिस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram-Rhea Kapoor
ज्वेलरी और मेकअप भी खास

सबसे आखिर में बात करतें हैं राधिका मर्चेंट की ज्वेलरी की, तो उन्होंने अपने इस लुक  को पूरा करने के लिए गले में हीरों का काफी हैवी हार पहना था। इसके साथ हाथों में कड़े और उंगली में हीरे की अंगूठी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसके अलावा अपने इस लुक के साथ उन्होंने बालों को बीच की मांग निकालकर खुला रखा था। न्यूड मेकअप के साथ उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें