esha gupta
- फोटो : instagram
भले ही ईशा गुप्ता का दुल्हन वाला फोटोशूट सामने आया हो। लेकिन वो इसमे भी अपने बोल्ड लुक के साथ समझौता करते नहीं दिख रहीं। दरअसल, ईशा ने वेडिंग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो लाल रंग के जोड़े में रेडी दिख रही हैं। ईशा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। जिसकी स्कर्ट पर हैवी एंब्रायडरी है। महीन धागों और कट्स दाना के साथ इस लहंगे पर काम हुआ है। जिसके साथ मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया गया है।