फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और उनकी जेठानी अक्सर करती हैं ये मेकअप, क्या आप जानती हैं इसका नाम?

Wed, 05 Aug 2020 02:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
makeup - फोटो : instagram
अगर इस साल ट्रेंड की बात करें तो मेकअप के मामले में कई सारे ट्रेंड देखने को मिले। लॉकडाउन के दौरान सेल्फी लवर्स ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड बालाएं भी शामिल थी। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। कई सारी सेल्फी में प्रियंका का ग्लोई फेस फैंस को खासा पसंद आता है। एक ही टोन शेड से पूरे चेहरे को डिफाइन किया गया है। जिसमें उनकी आंखे वेल डिफाइन होती हैं। इस तरह के मेकअप को टेराकोटा मेकअप कहते हैं। तो चलिए देखें बॉलीवुड के गलियारों से लेकर हॉलीवुड तक किसने ये मेकअप किया।


 
विज्ञापन

2 of 5
makeup - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की हस्तियों में सबसे ज्यादा इस मेकअप में प्रियंका चोपड़ा ही नजर आई हैं। हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट ये मेकअप अम्बर शेड या फिर पीची शेड में किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा इस सेल्फी में रस्ट ऑरेंज चीक्स, आईशैडो और लिप्स के साथ बोल्ड आईब्रो और ढेर सारे मस्कारे के साथ नजर आईं। जिसमें मिसेज जोनास का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
makeup - फोटो : instagram
सोफी टर्नर
वैसे प्रियंका चोपड़ा से पहले ये मेकअप किए उनकी जेठानी सोफी टर्नर नजर आ चुकी हैं। नीली आंखों को ढेर सारे मस्कारे और ब्लैक आईलाइनर के साथ पीच कलर के आईशैडो और चिक्स में उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था।

4 of 5
makeup - फोटो : instagram
तारा सुतारिया
कुछ दिनों पहले तारा सुतारिया ने भी अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वो टेराकोटा मेकअप में नजर आ रही थीं। जिसमें रस्ट पिंक कलर के ब्लश के साथ न्यूड शेड की मैट लिपस्टिक और आखों में ब्लैक आईलाइनर और मस्कारे के साथ नजर आ रही थीं। जिसमें उनका लुक बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा के मेकअप से मेल खाता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
makeup - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
वैसे इस मामले में दीपिका पादुकोण भी नजर आ चुकी हैं। टेराकोटा मेकअप की खासियत है कि इसमें एक ही शेड से चिक्स और आईशैडो को कंप्लीट लुक दिया जाता है। जिसकी वजह से आंखों को उभरने का मौका मिल जाता है। इस सेल्फी में दीपिका ने डस्की स्किन टोन के हिसाब से अम्बर और पीच मिक्स शेड को चुना है। न्यूट्रल लिप कलर और लाइनर के साथ मस्कारे के डबल कोट लुक को खास बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें