प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों के साथ ही उनकी कीमत की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों यूएन एसेंबली में भाषण देने के लिए पहुंची प्रियंका ने अपने खास दोस्तों को डिनर पर बुलाया था। जहां वो अपने पति निक जोनस के साथ डिनर होस्ट करते नजर आईं। प्रियंका ने इस खास डिनर के लिए हमेशा की तरह ही स्टाइलिश कपड़ों को चुना। जिसकी कीमत जरूर हैरान कर सकती हैं। न्यूयार्क के इंडियन रेस्त्रां में नोबल विजेता मलाला युसुफजई, डिजाइन प्रबल गुरुंग, लारा ब्राउन जैसे दोस्तों को डिनर के लिए बुलाया था।