फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Lehenga: माधुरी दीक्षित के अबतक के बेस्ट लहंगे, जिनकी दुपट्टा ड्रेपिंग भी है परफेक्ट

Sat, 24 Sep 2022 11:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के तो सब कायल हैं। इसके साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब है। खासतौर पर उनके लहंगे के कलेक्शन, जिन्हें देखकर कोई भी लड़की इंप्रेस हो जाती है। वहीं इन लहंगों पर दुपट्टे की ड्रेपिंग भी माधुरी दीक्षित बेहद एलिगेंट तरीके से करती हैं। जिसे देखकर जरूर टिप्स लिए जा सकते हैं। आने वाले त्योहारों दशहरा, नवमी, दुर्गा पूजा, करवा चौथ या फिर शादी में अगर आप दुपट्टा पहनने की सोच रही हैं। तो धक-धक गर्ल के इन लहंगों को देखकर जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें माधुरी दीक्षित के सबसे खूबसूरत लहंगे, जिसे पहन वो फैंस का दिल धड़का देती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित के लेटेस्ट लुक में वो बिल्कुल सिंपल तरीके से दुपट्टे को कैरी करते दिख रही हैं। अगर आप फुल स्लीव ब्लाउज के साथ दुपट्टे को कैरी करने के लिए दुविधा में रहती हैं। तो माधुरी का ये लुक जरूर देखें। सिंपल से प्लीटेड स्टाइल में दुपट्टे को साइड में पिनअप किया गया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही स्टाइलिश दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित एथिनिक वियर में अक्सर लहंगा पहनना पसंद करती हैं। फ्लोरल प्रिंट से लेकर हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे में माधुरी बेहद खूबसूरत भी लगती हैं। पीले रंग के इस लहंगे के साथ एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। जिसके साथ मिसेज नेने ने दुपट्टे को वन शोल्डर पर कैरी किया है। माधुरी का ये लुक पूरी तरह से त्योहारों के सीजन के लिए परफेक्ट है। 

4 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं अगर आप किसी शादी में सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित की तरह सिल्क फैब्रिक के डार्क कलर को चुन सकती हैं। ग्रे कलर के साथ ब्लैक हॉल्टर नेक ब्लाउज काफी स्टाइलिश दिख रहा है। जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे को दोनों हाथों पर फंसाया है। वहीं ईयररिंग्स के साथ खुले बाल खूबसूरत दिख रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित की तरह आप भी सफेद रंग के लहंगे को नेकपीस और मांगटीका के साथ पेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
अगर आने वाले वेडिंग सीजन में आप अपने खास की शादी में शरीक होना चाहती हैं। तो माधुरी दीक्षित के इस लहंगा लुक को कॉपी करें। फुल स्लीव ब्लाउज के साथ शिमरी लहंगे को पेयर किया गया है। वहीं दुपट्टे को फ्रंट से प्लीटेड स्टाइल में साड़ी के पल्लू जैसी स्टाइल में कंधे पर डाला गया है। जबकि साइड में लहंगे के साथ दुपट्टे को पिनअप किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit
अक्सर लड़कियां लहंगा पहनने के बाद दुपट्टे को कैरी करने के लिए दुविधा में रहती हैं। क्योंकि दुपट्टे काफी भारी-भरकम और बड़े होते हैं। ऐसे में माधुरी दीक्षित की तरह फ्रिल वाली स्लीव के ब्लाउज को लहंगे के साथ पेयर करें। इस लुक में दुपट्टे की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और ये दिखने में खूबसूरत भी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें