फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और फिगर के पीछे छिपा है ये राज

Thu, 05 Dec 2019 05:16 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
37 साल की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन आइकॉन हैं। फैन्स इस देसी गर्ल की एक्टिंग ही नहीं, खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक बार प्रियंका चोपड़ा जिस फैशन और स्टाइल को ट्राई कर लेती हैं उनके फैन्स के लिए वो ट्रेंड बन जाता है। प्रियंका फैशन की दुनिया में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं। ये ही वजह है कि यूनिसेफ ने प्रियंका को 'डैनी केय मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया है। आइए जानते हैं क्या है प्रियंका की खूबसूरती और फिगर का राज...
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और फिगर का राज उनके डाइट प्लान में छिपा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपना पूरा डाइट प्लान बताया है। आप प्रियंका के इस डाइट प्लान को फॉलो करके खूबसूरत फिगर पा सकते हैं। प्रिंयका चोपड़ा खुद को फू़डी बताती हैं और कहती हैं कि वो खाने की चाह पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं। खासतौर पर त्योहारों के वक्त प्रियंका के खानपान की आदत अनियंत्रित हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका खुद को हाइड्रेड रखने के लिए अपने साथ हर वक्त पानी की बड़ी बोतल रखती हैं। उन्होंने अपने इस साक्षात्कार में बताया था कि  वर्क-आउट से पहले वो कॉफी पीती हैं और ब्रेकफास्ट में ऑमलेट और एवोकोडा टोस्ट खाती हैं। भारतीय खाने में प्रियंका चोपड़ा को इडली-डोसा और पोहा बेहद पसंद है। वो जब भारत में होती हैं तो उन्हें परांठा खाना बेहद पसंद है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जब वो घर पर होती हैं तो उन्हें देसी खाना पसंद है। उन्हें रागी रोटी पसंद है। प्रियंका का कहना है कि लंच में उन्हें भींडी, दाल और आलू गोभी पसंद है। प्रियंका को दही और अचार भी पसंद है। जब शूटिंग में प्रियंका का शेड्यूल बेहद टाइट होता है वो अपने साथ अपने पर्सनल शेफ द्वारा तैयार सलाद ले जाना नहीं भूलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
स्नैक्स में प्रियंका चोपड़ा को मखाने खाना पसंद है। प्रियंका का मानना है कि खूब खाओ और खूब कैलोरी बर्न करो, ये ही उनकी खूबसूरती का राज है। फिट रहने और जवां दिखने के लिए प्रियंका चोपड़ा हर सुबह वर्क आउट करती हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें