फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की लाल जैकेट पहनकर निकलीं दीपिका पादुकोण, हर कोई देखता ही रह गया

Thu, 05 Dec 2019 03:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika - फोटो : Instagram
बी-टाउन की बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण उनमें से एक हैं, जो अपने पहनावे और लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। रेड कार्पेट हो, बॉलीवुड पार्टी हो, अवार्ड समारोह हो या फिर कैजुअली कहीं निकलना, दीपिका अपने ब्यूटी परफेक्शन के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Deepika - फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले दीपिका धीमे-धीमे चैलेंज को लेकर चर्चा में रही, जब उन्होंने अभिनेता कार्तिक आर्यन से 'धीमे-धीमे' डांस स्टेप सिखाने का आग्रह किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि 'कार्तिक आर्यन क्या आप मुझे 'धीमे-धीमे' स्टेप सिखाएंगे? मुझे भी धीमे-धीमे चैलेंज में भाग लेना है।'
विज्ञापन

3 of 6
Deepika - फोटो : Instagram
दीपिका की रिक्वेस्ट कार्तिक भला कैसे मना कर सकते थे। इसी बहाने दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। लुक्स की बात करें तो दीपिका ने सफेद रंग के टॉप के साथ हल्के नीले रंग की जींस पहनी थी। सबसे खास बात यह थी कि जींस और टॉप के साथ लाल रंग का जैकेट उन पर काफी जच रहा था।

4 of 6
Deepika - फोटो : Instagram
लाल बॉम्बर जैकेट के साथ दीपिका काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। पूरी बाजू की इस जैकेट का लुक हूडी टाइप था। इसमें लगे साइड पैकेट, जिप और बटन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे। वहीं हाई वेस्ट जींस के साथ ब्लैक लेदर शूज उनकी स्मार्टनेस निखार रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
Deepika - फोटो : Instagram
इस जैकेट की कीमत की बात करें तो आप भी जानकर चौंक सकते हैं। इस बॉम्बर जैकेट की कीमत है- एक लाख चार हजार 330 रुपये। एक जैकेट के हिसाब से यह कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन जब दीपिका ने ही पहना, तो फिर क्या ही कहना!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही आपका बजट इतना न हो, लेकिन ऐसे ही लुक्स और फीचर वाली जैकेट बाजार में कम दामों में भी मिल सकती है। तो बाजार जाइए और एक्सप्लोर कीजिए। और अगर बजट इजाजत दे रहा हो तो फिर दीपिका जैसी जैकेट आपके पास भी हो सकती है। आपके विंटर कलेक्शन में भी कम से कम एक लाल जैकेट तो होना बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें