फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Look On Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भगवामय हुए पीएम मोदी, पगड़ी से लेकर सदरी तक खास

Fri, 15 Aug 2025 07:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Look On 79th Independence Day : कभी लहरिया प्रिंट तो कभी भगवा साफा में नजर आने वाले पीएम मोदी ने इस बार भी अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस किया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 में किस तरह के परिधान को अपनाया। 
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का लुक - फोटो : Amar ujala
PM Modi Look On 79th Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। हरसाल की तरह इस साल भी पीएम मोदी के लुक पर देशवासियों की नजर रही। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी अपने स्वतंत्रता दिवस के परिधान और वेशभूषा को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके साफा बांधने का स्टाइल सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। हर साल एक नए लुक से वह एक नया संदेश देते हैं। कभी लहरिया प्रिंट तो कभी भगवा साफा में नजर आने वाले पीएम मोदी ने इस बार भी अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस किया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 में किस तरह के परिधान को अपनाया। 

विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : Self
भगवा पगड़ी में पीएम मोदी 

हर साल की भांति इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर किया हर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उनका लुक हर साल से काफी अलग था। इस बार भी उनकी पगड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा। पीएम मोदी इस साल भगवा पगड़ी में नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Modi - फोटो : ANI
पीएम मोदी के परिधान 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता- चूड़ीदार पहना हुआ था। साथ ही केसरिया रंग की बंद गले की हाफ जैकेट पहनी। उनकी पगड़ी और जैकेट इस बार मैचिंग दिखी। जहां पीएम की पगड़ी भगवा रंग की थी, तो वहीं उनका जैकेट केसरिया रंग का था।


PM Modi Look: पहले भी भगवा साफा में नजर आ चुके हैं पीएम मोदी, जानिए क्यों चुना फिर से ये रंग
 

4 of 5
पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया - फोटो : डीडी वीडियो ग्रैब
तिरंंगे रंग का स्टोल

साफा और मैचिंग आफ जैकेट के अलावा पीएम के स्टोल में भी देशभक्ति का रंग दिखा। पीएम मोदी ने सफेद रंग का गमछा लिया, जिसपर तिरंगे के रंग की धारियां बनी हुई थीं। उनके तिरंगे गमछे में आजादी की छाप नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी की पगड़ी - फोटो : अमर उजाला
पहले भी पहन चुके भगवा पगड़ी

ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी पहली बार भगवामय दिखे हों। इसके पहले पीएम मोदी 2021 में डाॅट वाली भगवा पगड़ी में दिखे थे। साल 2020 में भी भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहनकर उन्हें ध्वजारोहण किया था। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। उस साल सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने भगवा रंग का जोधपुरी बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें