फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pearl Styling Tips: लुक में रॉयल्टी जोड़ देता है मोती, ज्वेलरी से लेकर कपड़ों को डिजाइन करने में आता है काम

Tue, 22 Apr 2025 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने लुक में एलिगेंस जोड़ना चाहते हैं तो मोती को अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और हेयर एक्ससेरीज में शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
लुक में रॉयल्टी जोड़ देता है मोती - फोटो : Adobe stock
Pearl Styling Tips: सोचने वाली बात है न कि देखने में बेहद साधारण सा दिखने वाला मोती कैसे आपके पूरे लुक को बदलकर रख सकता है। इसकी वजह से आप चमक-धमक से दूर रहकर अपने लुक को खास दिखा सकते हैं। मोती राजा-महाराजों के समय से अभी तक लुक को रॉयल्टी दिखाने में आम आता है। अमीरों से लेकर मिडिल क्लास की महिलाएं भी मोती कैरी करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

अब सवाल आता है कि आखिर महिलाओं को मोती ही क्यों इतना पसंद आता है तो आपको बता दें कि मोती समुद्र की गहराई से आते हैं, और ये पूरी तरह नेचुरल रत्न होते हैं। इसमें ना कोई कट होता है और ना कोई पॉलिश। इसलिए आप बेझिझक इसे कैरी कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि मोती को कैसे-कैसे स्टाइल किया जा सकता है, ताकि आपका लुक भी सबसे अलग और एलिगेंट लगें।  
विज्ञापन

2 of 6
ज्वेलरी - फोटो : Adobe stock
ज्वेलरी

यदि आप किसी भी एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं तो उसके साथ मोती से बनी ज्वेलरी कैरी करें। पर्ल वाली ज्वेलरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। बाजार में आपको पर्ल नेकपीस से लेकर अंगूठी तक आसानी से मिल जाएगी। पर्ल नेकपीस और चोकर लुक को और खूबसूरत बना देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्लाउज - फोटो : instagram
ब्लाउज

यदि आप साड़ी या लहंगा कैरी कर रही हैं तो उसके साथ पर्ल वाला ब्लाउज पहनें। पर्ल वाला ब्लाउज कैरी करने के बाद आपको उसके साथ किसी तरह की ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि ये ब्लाउज अपने आप में ही काफी हैवी और खूबसूरत होता है। 

4 of 6
केप - फोटो : instagram
केप

आज-कल लड़कियों और महिलाओं को स्लीवलेस ब्लाउज और टॉप के ऊपर केप कैरी करना काफी पसंद आ रहा है। आप चाहें तो अपने लिए ऐसा ही पर्ल वाला केप तैयार करा सकती हैं। ऐसा केप आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगा। इसे तब कैरी करें, जब आपका आउटफिट काफी सिंपल हो। उसकी वजह से लुक अच्छा दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram
वेस्टर्न ड्रेस 

आज-कल वेस्टर्न ड्रेस भी ऐसी आ रही हैं, जिसमें पर्ल का काम होता है। ऐसी ड्रेस लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाने का काम करती हैं। इसलिए आपको यदि दिन की पार्टी अटैंड करनी है तो वेस्टर्न ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल करें, ताकि आपका अंदाज सबसे हट के लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
हेयर एक्सेसरीज

यदि आप आउटफिट और ज्वेलरी में पर्ल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। हेयर एक्सेसरीज में कई ऐसे आइटम्स आते हैं, जिनमें पर्ल लगा होता है। इससे आपके बाल और सुंदर बन जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें