फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: अलमारी में पड़ा है पुराना दुपट्टा तो कर लें इसे इस्तेमाल, बनवा सकती हैं स्टाइलिश आउटफिट

Mon, 21 Apr 2025 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके पास हैवी दुपट्टा है, तो आप उससे कई प्रकार की ड्रेस तैयार करा सकती हैं। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अलमारी में पड़ा है पुराना दुपट्टा तो कर लें इसे इस्तेमाल - फोटो : instagram
Fashion Tips: जब भी कहीं जाना होता है तो हर लड़की के मुंह से पहली लाइन निकलती है कि मेरे पास तो पहनने के लिए कपड़े ही नहीं है। फिर भले ही उनकी अलमारी पूरी कपड़ों से भरी हुई हो, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि उनके पास पहनने को कुछ है ही नहीं।

खास बात ये है कि हर लड़की की अलमारी में काफी कपड़े तो ऐसे होते हैं, जिसे उन्होंने कभी पहना भी नहीं होता है। ऐसे में हम आपको पुराने कपड़ों को रियूज करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

दरअसल, हम आपको यहां पुराने दुपट्टों से स्टाइलिश आउटफिट बनाने का तरीका बताएंगे, ताकि आप अपने अलमारी में पड़े दुपट्टे को निकालकर उसका इस्तेमाल कर सकें। पुराने दुपट्टे से आप कई ऐसे आउटफिट बनवा सकते हैं, जिसको पहनकर आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
शॉर्ट कुर्ती - फोटो : instagram
शॉर्ट कुर्ती

यदि आपके पास दुपट्टा रखा है तो उससे शॉर्ट कुर्ती तैयार करा लें। आज-कल शॉर्ट कुर्ती काफी ट्रेंड में भी है। इसे जींस से लेकर प्लाजो तक के साथ कैरी किया जाता है। अपनी इस कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए उसमें चाहे तो अलग से लैस या फिर गोटा पट्टी लगवा लें, ताकि आपका अंदाज प्यारा लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
कुर्ता - फोटो : instagram
कुर्ता

यदि आपके पास फुल लेंथ दुपट्टा है तो आप उससे कुर्ता तैयार करा सकते हैं। खासतौर पर यदि आपके पास सिल्क फैब्रिक का दुपट्टा रखा है तो उससे तो आप पार्टी वियर कुर्ता तैयार करा सकती हैं। दुपट्टे से कुर्ता बनवाकर इसे अलग पैंट और दुपट्टे के साथ कैर करें। इससे आप अपने दुपट्टे को एक अलग अंदाज में कैरी कर सकती हैं। 

4 of 6
गाउन - फोटो : instagram
गाउन
 
गाउन बनाने के लिए एक दुपट्टे से काम नहीं चलेगा। इसके लिए आपको कम से कम दो दुपट्टे की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यदि आपके पास दो दुपट्टे हैं, तो उनकी मदद से गाउन तैयार करा लें। गाउन देखने में भी अच्छा लगेगा और इससे आपके दो दुपट्टे इस्तेमाल भी हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रग - फोटो : instagram
श्रग 

दुपट्टे की मदद से आप अपने लिए श्रग या फिर जैकेट बनवा सकते हैं। इसे किसी भी साड़ी या सूट के साथ कैरी किया जा सकता है। खासतौर ये श्रग या जैकेट वो महिलाएं बनवा सकती हैं, जिन्हें स्लीवलेस आउटफिट पहनना पसंद नहीं है। तो ऐसे में दुपट्टा आपके का आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लाउज - फोटो : instagram
ब्लाउज

अपने दुपट्टे से आप ब्लाउज भी तैयार करा सकती हैं। इससे आपका पुराना दुपट्टा भी इस्तेमाल हो जाएगा, और साथ ही में इसकी वजह से आप अपनी साड़ी के साथ नया और अलग अंदाज का ब्लाउज भी कैरी कर लेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें