फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Bendre Saree Looks: इस राखी सोनाली बेंद्रे के स्टाइल में पहनें साड़ी और बन जाएं हर किसी की फेवरेट

Mon, 04 Aug 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sonali Bendre Saree Looks For Raksha Bandhan: राखी के त्योहार पर आप अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की तरह साड़ियां पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस राखी सोनाली बेंद्रे के स्टाइल में पहनें साड़ी और बन जाएं हर किसी की फेवरेट - फोटो : instagram
Sonali Bendre Saree Looks For Raksha Bandhan: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वर्तमान समय में वो पति, पत्नी और पंगा रियलिटी शो में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज के समय में इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर तस्वीर पर खूब प्यार बरसाते हैं।

वैसे तो उनका हर अंदाज बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन अगर उनके साड़ी लुक्स पर नजर डालेंगे तो आप उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। इसी के चलते हम आपको उनके कुछ बेस्ट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इन साड़ी लुक्स से टिप्स लेकर आप रक्षाबंधन के त्योहार पर तैयार हो सकती हैं। यदि आप सोनाली बेंद्रे से टिप्स लेकर साड़ी कैरी करेंगी तो सबकी फेवरेट बन जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लू सीक्विन साड़ी - फोटो : instagram
ब्लू सीक्विन साड़ी 

ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो इस तरह की सीक्विन वर्क वाली साड़ी राखी के मौके पर कैरी करें। रक्षाबंधन का दिन हर बहन के लिए खास होता है, ऐसे में ऐसी साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ अपने पूरे मेकअप को हल्का रखते हुए सिर्फ आंखों को हाइलाइट करें, ताकि आपकी आंखें सबसे खूबसूरत दिखें। 
विज्ञापन

3 of 6
लेमन कलर साड़ी - फोटो : instagram
लेमन कलर साड़ी

कुछ हल्का रंग पहनने का मन है तो इस तरह की लेमन कलर की साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरें। ऐसी साड़ी ज्यादातर महिलाओं के पास मिल जाती है। ऐसी साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ ब्लाउज फुल स्लीव का पहनें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा दिखे। इस साड़ी के साथ मेकअप को डार्क कर सकती हैं। 

4 of 6
गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
गुलाबी साड़ी

इस तरह की गुलाबी रंग की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ऐसी प्लेन साड़ी के साथ चाहें तो ब्लाउज थोड़ा हैवी आप कैरी कर सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज खूबसूरत लगता है। यदि ब्लाउज प्लेन कैरी कर रही हैं तो कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी करें। हैवी इयररिंग्स आपकी प्लेन साड़ी को काफी हद तक खूबसूरत बना देंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रीन साड़ी - फोटो : instagram
ग्रीन साड़ी

हरे रंग की साड़ी भी राखी के मौके पर बेहद खूबसूरत लगेगी। इसके लुक को और भी प्यारा बनाने के लिए अपनी हरी रंग की साड़ी के साथ ब्लाउज अलग रंग का पहनें। जैसे कि इसके साथ लाल ब्लाउज बेहद प्यारा लगेगा। लाल नहीं तो आप गोल्डन ब्लाउज भी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ज्वेलरी भी कॉन्ट्रास्ट में कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा और अलग दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लैक साड़ी - फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी

वैसे तो राखी के दिन काला कपड़ा नहीं पहना जाता है, लेकिन अगर आपके यहां ऐसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है तो आप ऐसी ब्लैक साड़ी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल वर्क वाली ऐसी ब्लैक साड़ी आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी। इसके साथ ज्वेलरी आप सिल्वर टच के साथ पहनें, ताकि वो हाइलाइट हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें