Hairstyles Cause of Hair Damage: महिलाएं आज-कल फैशन के नाम पर अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इसी के चलते वो अक्सर हेयर फॉल का शिकार होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह की हेयर स्टाइल बनेगी आपके गंजेपन की वजह, महिलाओं के लिए है ये खबर
- फोटो : Adobe stock
Hairstyles Cause of Hair Damage: जिस तरह से आउटफिट के हिसाब से मेकअप और ज्वेलरी कैरी की जाती है, ठीक उसी प्रकार से आउटफिट के हिसाब से ही हेयर स्टाइल भी बनाई जाती है। सही हेयर स्टाइल की वजह से ही आपका लुक पूरा लगता है। वहीं अगर आउटफिट के हिसाब से हेयर स्टाइल न बनाया जाए तो लुक देखने में अजीब भी लगता है। यही वजह है कि फैशन के लिए अब महिलाएं अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करती रहती हैं।
पर, क्या आप जानती हैं, कि कुछ हेयर स्टाइल भले ही आपके लुक को अच्छा दिखाएं, लेकिन उनकी वजह से आपके बाल तेजी से झड़ने लगेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही हेयर स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको ज्यादा बनाने के हेयर फॉल तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
2 of 5
स्लीक पोनीटेल
- फोटो : instagram
स्लीक पोनीटेल
आजकल महिलाएं और युवा लड़कियां वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्लीक पोनीटेल बनाना पसंद करती हैं। स्लीक पोनीटेल में पहले तो बालों को अच्छी तरह से खींचा जाता है, और फिर उसपर रबड़ लगाया जाता है। ऐसा करने के बाद स्लीक पोनीटेल बनती है। ये हेयर स्टाइल बालों की जड़ों पर दबाव डालती है, जिससे जड़ें कमजोर होती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्लीक बन
- फोटो : instagram
स्लीक बन
इस तरह का स्लीक बन भी बालों को जड़ों से कमजोर बनाता है। स्लीक बन बनाने के लिए पहले तो बालों में जेल लगाकर अच्छी तरह से उसे खींच कर सेट किया जाता है और फिर इससे जूड़ा बनाया जाता है। इसे सही से सेट करने के लिए खूब सारी जूड़ापिन का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इस कारण भी बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और फिर हेयर फॉल बढ़ जाता है।
4 of 5
कॉर्नरो ब्रैड्स
- फोटो : instagram
कॉर्नरो ब्रैड्स
ये हेयर स्टाइल वैसे तो विदेशों में ज्यादा प्रचलित है, लेकिन अब इसका ट्रेंड भारत में भी देखने को मिल रहा है। कॉर्नरो ब्रैड्स में बालों को जड़ों से गूंथा जाता है। इस हेयर स्टाइल में बालों को कई भागों में बांटा जाता है। जिस कारण जड़ों पर अत्याधिक दबाव पड़ता है। यदि आपको भी कॉर्नरो ब्रैड्स पसंद हैं तो सोच-समझ कर ही इसे ट्राई करें। इसकी वजह से भले ही आपका लुक अच्छा दिखे, लेकिन इसकी वजह से बालों का झड़ना आपको परेशान कर सकता है।
ये हेयर स्टाइल अक्सर महिलाएं और लड़कियां तब कैरी करती हैं, जब वो घर पर रहकर ही बालों में तेल लगाती हैं। तेल लगाने के बाद वो अपने बालों को टाइट से एकत्रित करके चोटी को गूंथ लेती हैं। ये हेयर स्टाइल भी आपके बालों को कमजोर बनाने का काम करती है। अगर आप नहीं चाहतीं कि आपके बाल झड़ें तो हमेशा ढीली-ढीली चोटी ही बांधें।