फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: नेल पॉलिश खरीदते वक्त ये गलती अवश्य करती हैं महिलाएं, आप भी जानें और रहें इससे बचकर

Fri, 20 Jun 2025 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nail Polish According To Skin Tone: यदि आप गलत शेड की नेल पॉलिश खरीद रही हैं तो ये आपके हाथों को अच्छा दिखने की बजाय खराब बना सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
नेल पॉलिश खरीदते वक्त ये गलती अवश्य करती हैं महिलाएं - फोटो : instagram
Nail Polish According To Skin Tone: जिस तरह से मेकअप महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाता है, ठीक उसी तरह से नेल पॉलिश की वजह से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाली नेल पॉलिश या नेल पैंट महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ये बड़ी ही आसानी से आपको कम दाम में भी मिल जाती है।

पर, क्या कभी आपने देखा है कि एक ही शेड हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है। ऐसा गलत नेल पॉलिश के चयन की वजह से होता है। जी हां, नेल पॉलिश खरीदते समय जब स्किन टोन का ध्यान न दिया जाए तो ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने की जगह घटा देती है। यही वो गलती है जिसे ज्यादातर महिलाएं करती हैं।

दरअसल, महिलाएं नेल पॉलिश खरीदते समय ये ध्यान नहीं देतीं कि उनके स्किन टोन पर क्या जचेगा। तो अगर आप भी नेल पॉलिश खरीदते वक्त सिर्फ ट्रेंड या कलर देखकर चुनाव करती हैं, तो एक बार अपनी स्किन टोन के अनुसार शेड चुनना जरूर आजमाएं। इससे आपका लुक एकदम से बदल जाएग। 
विज्ञापन

2 of 6
फेयर टोन - फोटो : instagram
 फेयर टोन 

यदि आपकी स्किन टोन फेयर है, यानी कि रंग गोरा है तो बहुत डार्क ब्राउन या मड शेड्स से दूरी बनाकर रखें। इससे आपके हाथ अजीब से दिखेंगे। इनकी बजाय आप पिंक, पीच, बेबी ब्लू, लाइट रेड, लैवेंडर रंगों का चयन कर सकती हैं। ये फेयर टोन पर देखने में अच्छे लगते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
मीडियम टोन - फोटो : instagram
मीडियम टोन

यदि आपकी स्किन टोन मीडियम है यानी कि रंग गेहुआ है तो बहुत लाइट पिंक और पीले जैसे रंगों से दूरी बनाएं। इसकी जगह अगर आप  कोरल, रोज़ गोल्ड, मरून, ब्राउन-न्यूड्स, मल्टीकलर शिमर नेल पॉलिश इस्तेमाल करेंगी तो आपके हाथ देखने में खूब अच्छे लगेंगे।



  

4 of 6
डार्क टोन - फोटो : instagram
डार्क टोन

यदि आपकी स्किन टोन डार्क है यानी कि रंग सांवला है तो सफेद या फिर पेस्टल रंगों से दूर रहें। इसकी जगह आप बर्गंडी, प्लम, डार्क रेड, डीप ब्लू, ब्रॉन्ज़, मेटालिक शेड्स का चयन कर सकती हैं। ये रंग आपके नाखूनों की रंगत कई गुना बढ़ा देंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
इस बात का भी ध्यान रखें - फोटो : instagram
इस बात का भी ध्यान रखें

नेल पॉलिश खरीदने जा रही हैं तो ये बात जहन में रखें कि नेल पॉलिश सिर्फ नाखूनों की से लिए नहीं होती, इसकी वजह से आपकी पर्सनालिटी अलग दिखती है। खासतौर पर अगर आप स्किन टोन को ध्यान में रखकर शेड चुनती हैं, तो न सिर्फ आपके हाथ खूबसूरत दिखेंगे, बल्कि आपका ओवरऑल लुक भी ग्लैमरस और बैलेंस्ड लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का भी ध्यान रखें - फोटो : instagram
तो बस इस बार जब भी नेल पॉलिश खरीदने जाएं तो इन बातों का ध्यान रखते हुए अपने स्किन टोन के हिसाब से ही नेल पॉलिश खरीदें। खरीदने से पहले एक बार इसे ट्राई तो अवश्य ही करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें