फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Summer : गर्मियों में दिखना है कूल तो इन अभिनेत्रियों के आउटफिट से लें टिप्स

Wed, 03 May 2023 01:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी टीवी की अभिनेत्रियों के कूल आउटफिट्स के बारे में बताएंगे, जो देखने में तो स्टाइलिश हैं ही, बल्कि इन्हें पहनकर आप आरामदायक महसूस कर सकें।
विज्ञापन
1 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
Outfit For Summer : मई का महीना शुरू होते ही बढ़ते तापमान की वजह से लोग परेशान होने लगे हैं।  ये मौसम हर किसी की जीवनशैली में भी बदलाव कर देता है। खासतौर पर लड़कियों को इस मौसम में अपने मेकअप से लेकर कपड़ों तक का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस सीजन में वो अपनी स्टाइलिंग को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। गर्मियों में लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वो कंफर्टेबल महसूस करें। कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ लड़कियों को ऐसे आउटफिट भी चाहिए होते हैं, जिनमें वो स्टाइलिश और कूल दिखें।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी टीवी की अभिनेत्रियों के कूल आउटफिट्स के बारे में बताएंगे, जो देखने में तो स्टाइलिश हैं ही, बल्कि इन्हें पहनकर आप आरामदायक महसूस कर सकें। इस तरह के आउटफिट्स आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। ये ज्यादा महंगे भी नहीं आते हैं तो आइए देर ना करते हुए इन पर एक नजर डालते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
ड्रेस

इस तरह की ड्रेस में आप काफी कंफर्टेबल रहेंगी। नियॉन रंग गर्मियों के मौसम में काफी राहत भी पहुंचाता है। आप इसे दिन के वक्त पहन कर घूमने जा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

शिवांगी जोशी जैसा को-ऑर्ड सेट पिकनिक पर जाने के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है। इसके साथ अगर आप कैप लगाएंगी तो आपका लुक और ज्यादा कूल दिखेगा। 

4 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप

गर्मियों के मौसम में इस तरह की स्कर्ट-टॉप एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है। ये देखने में भी काफी कूल लगती है।  
विज्ञापन

5 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
बैकलेस ड्रेस

रूहानिका के जैसी बैकलेस ड्रेस में आपका लुक काफी बोल्ड दिखेगा। लाइट पिंक रंग की ऐसी ड्रेस आपको क्यूट और कूल दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
कुर्ती और रिप्ड जींस

चिकनकारी वाली शॉर्ट व्हाइट कुर्ती और रिप्ड जींस गर्मियों में आपको काफी क्लासी लुक देगी। आप इसे कहीं भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ खुले बाल काफी प्यारे लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Outfit For Summer - फोटो : instagram
मैक्सी ड्रेस

गर्मियों के मौसम में दिन के लिए इस तरह की मैक्सी ड्रेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये देखने में भी काफी प्यारी लगती है। इसका कपड़ा काफी हल्का होता है। ऐसे में इसे पहनकर आपको गर्मी नहीं लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें