फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Baisakhi : बैसाखी पर दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ये लुक

Fri, 14 Apr 2023 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक इस बार बैसाखी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखे तो आप हमारे इस लेख को आखिर तक पढ़िएगा।
विज्ञापन
1 of 5
Outfit For Baisakhi - फोटो : instagram
Outfit For Baisakhi : पंजाबियों के लिए बैसाखी का त्योहार बेहद ही खास होता है। पंजाब में इस त्योहार का काफी महत्व है। इसकी तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। इस बार बैसाखी का त्योहार आज यानी कि 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लड़के और लड़कियां आम तौर पर पारंपरिक कपड़ों में नजर आते हैं। लड़कों के कपड़े के चयन में ज्यादा परेशानी नहीं होती। पर, सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों के सामने नजर आती है।

दरअसल, हर लड़की ये चाहती है कि वो बैसाखी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। अगर पंजाबी लुक की बात करें तो पटियाला सूट इसके लिए परफेक्ट होता है। पर, अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक इस बार बैसाखी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखे तो आप हमारे इस लेख को आखिर तक पढ़िएगा। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे आप बैसाखी पर पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Outfit For Baisakhi - फोटो : instagram
बेस्ट होता है पटियाला

वैसे तो बैसाखी के लिए पटियाला सबसे बेस्ट आउटफिट होता है। अगर आप कुर्ते के साथ घेर वाला पटियाला पहनेंगी तो ये बैसाखी के लिए परफेक्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
Outfit For Baisakhi - फोटो : instagram
प्लाजो सूट

अगर आप पटियाला नहीं पहनना चाहतीं तो कुर्ती और प्लाजो इसके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसे पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। 

4 of 5
Outfit For Baisakhi - फोटो : instagram
अलग दिखने लिए पहनें इंडो वेस्टर्न

अगर आप एथनिक नहीं पहनना चाहतीं तो इंडो वेस्टर्न आपके लिए एक परफेक्ट च्वॉइस है। इसमें आप प्लाजो सेट या फिर क्रॉप-टॉप प्लाजो के साथ एक लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Outfit For Baisakhi - फोटो : instagram
अनारकली

अनारकली सूट एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहनकर आप कमाल लग सकती हैं। चाहें तो गाउन के तरीके का अनारकली सूट कैरी करें। इसे कैरी करके आप अलग और खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें