फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2023 : बैसाखी पर खूबसूरत दिखने के लिए बालों में इस तरह से लगाएं परांदा, दिखेंगी सबसे अलग

Fri, 14 Apr 2023 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको पंजाबी परांदा लगाने के कुछ अलग से तरीके बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
Baisakhi 2023 : बैसाखी का त्योहार हर पंजाबी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हर कोई काफी तैयारी करता है। पंजाबियों का पारंपरिक परिधान काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में बैसाखी के दिन लड़के भी कुर्ता और पटियाला पहने दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ लड़कियां पंजाबी स्टाइल में तैयार होती हैं। लड़कियों के पंजाबी लुक में सबसे अहम होता है परांदा, जिसे हर महिला अपने बालों में लगाती है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग तरीके से तैयार होना चाहती हैं तो इसमें हमारा ये लेख आपकी मदद कर सकता है।

दरअसल, आज की खबर में हम आपको पंजाबी परांदा लगाने के कुछ अलग से तरीके बताने जा रहे हैं। परांदा देखने में कमाल का लगता है। इसे बालों में लगाने के आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कई नए-नए तरीकों से परांदा लगाना सिखाते हैं। ताकि आप भी अपने पंजाबी लुक को अच्छे से कंप्लीट कर पाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
गोल्डन गोटे का करें इस्तेमाल 

अगर आप सादा परांदा नहीं लगाना चाहती हैं तो गोल्डन रंग के गोटे का इस्तेमाल परांदे के तौर पर कर सकती हैं। इसके लिए पोनीटेल बनाकर उसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोटा बांध लें। ये आपको ट्रेडिशनल दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
बैसाखी लुक - फोटो : instagram
लगाएं कपड़े के अपोजिट कलर का परांदा 

आप अपना पंजाबी लुक कंप्लीट करने के लिए जो आउटफिट पहनें, उससे ठीक अपोजिट रंग का परांदा लगाएं। ऐसा करने से ये हाइलाइट होगा और देखने में और ज्यादा सुंदर लगेगा। 

4 of 5
Baisakhi 2023 - फोटो : instagram
फ्रेंच चोटी के साथ लगेगा परफेक्ट

अगर आप परांदा लगाने का सोच रहीं हैं तो बालों में फ्रेंच चोटी बना लीजिए। इस पर परांदा बेहद प्यारा लगता है। इसके साथ आउटफिट का कलर जरूर मैच करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bais - फोटो : instagram
खूबसूरत रबड़ के साथ लगाएं गोटा

अगर आप परांदे से हट कर कुछ लगाना चाहती हैं तो बालों की चोटी बनाकर उसमें अलग सा रबड़ लगाएं।  इसके बाद सिल्वर या गोल्डन गोटे को अपनी चोटी में लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें