नुसरत भरूचा अपनी फिल्मों के साथ ही रेड कार्पेट पर बोल्ड इमेज के लिए भी फैंस को याद रहती हैं। लेकिन इन दिनों नुसरत का देसी और सिंपल लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। जिस तरह से वो फिल्मों से लेकर इवेंट तक में बोल्ड लुक में कहर ढाती हैं। उसी तरह से उनका सादगी भरा और देसी लुक भी फैंस को पसंद आता है। सोशल मीडिया पर हमेशा तस्वीरों के जरिए फैंस से जुड़ी रहने वाली नुसरत ने कुछ देसी लुक की भी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।