फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की तंबोली ने पहनी बोल्ड ब्लैक साड़ी, फैंस को पसंद आ रहा लुक

Fri, 02 Jul 2021 02:49 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nikki tamboli - फोटो : instagram

निक्की तंबोली बिगबॉस में भी फैशन को लेकर बहुत अपडेट रहती थीं। घर से बाहर आने के बावजूद उन्होंने फैशन के प्रति लापरवाही न बरती। वे लेटेस्ट ट्रेंडेस को फॉलो करती हैं। तभी से फैंस उन्हें खूब पसंद करने लगे हैं।  निक्की पिछले दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं और उन्होंने इससे पहले अपने भाई को खो दिया था, जिसके बाद वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। खतरों के खिलाड़ी से लौटते ही वे फिर से एकबार सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में निक्की ने ब्लैक साड़ी में अपनी जबरदस्त तस्वीरें डाली हैं। निक्की की यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। उन्होंने यह तस्वीरें घर में ही अलग-अलग पोज में क्लिक करवाई है। उनका यह लुक और साड़ी पैटर्न लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए निक्की का यह जबरदस्त और लेटेस्ट अंदाज। 

विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
निक्की ने ब्लैक कलर की तैयार की हुई साड़ी पहनी हुई है। साड़ी  में पतला और लंबा पल्लू है जो कि फ्लोर तक जा रहा है। आगे से भी साड़ी में प्रॉपर प्लैट्स आ रही हैं। निक्की ने स्ट्रिप वाला ब्लैक कलर का डिप नेक वाला ब्लाउज भी पहना हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram

पहनी है लाइट जूलरी
निक्की ने अपने इस लुक के साथ लाइट जूलरी पहनी हुई है। हाथों में ब्रेसलेट और कान में ईयर रिंग्स हैं। गले में उन्होंने कुछ नहीं पहना है। हाथ-पैर के नाखूनों में उन्होंने डार्क रंग की नेलपॉलिश लगा रखी है। 

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Insatagram

बाल लग रहे सुंदर
निक्की के बालों की स्टाइलिंग बहुत अच्छी है। बालों में स्ट्रेटनिंग करी हुई है और बाल पीछे की तरफ किए है। बालों के हाईलाइट्स भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। पैरों में ट्रांसपरेंट स्ट्रिप वाली क्रीम कलर की चप्पल उन्होंने पहनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nikki tamboli - फोटो : instagram
लंबे पल्लू की कही बात
निक्की तंबोली कैप्शन के माध्यम से कह रही हैं कि जीवन छोटा है पर मेरा पल्लू बड़ा होना चाहिए। निक्की का मेकअप भी खूब अच्छा किया हुआ है। उनके होठों पर लाइट लिपशेड लगाया गया है जो कि सूट कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें