निया शर्मा ने इन दिनों खुद को पूरा गुलाबी रंग में रंगा हुआ है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने बेबी पिंक कलर की एक खूबसूरत सी ड्रेस पहन रखी है। निया अपने लुक्स के साथ एक से बढ़कर एक प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। वे हर तरह के लुक को बखूबी कैरी करती हैं। इस बार उन्हें पिंक फीवर चढ़ा है और यही वजह है कि उन्होंने पिंक ड्रेस तो पहनी ही है, साथ ही उसी रंग का आई लाइनर, नेल पॉलिश भी लगाई है। निया का फोन कवर भी बेबी पिंक कलर का है। निया इस लुक को कैरी करके बहुत खुश हैं और इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक कैप्शन भी डाला हुआ है। कई सारे लोग इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि निया इसमें एकदम कूल और फंकी दिखाई दी रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए निया का यह लेटेस्ट और अत्यंत प्रभावी लुक।