फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025 Makeup Ideas: न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप आइडिया, सही स्टेप्स अपनाकर लगेंगी एकदम हिरोइन सी

Fri, 20 Dec 2024 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप करते समय आप ग्लैमरस और आकर्षक दिखने के लिए इन मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप आइडिया - फोटो : Adobe stock
New Year 2025 Makeup Ideas: नया साल अपने साथ ढेरों खुशियां और उम्मीदें लेकर आता है। ऐसे में हर कोई नए साल का स्वागत काफी उत्साह के साथ करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल के उपलक्ष्य में पार्टी करते हैं। इन पार्टियों में लड़के तो कूल लुक कैरी कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं के सामने ये बड़ी दिक्कत होती है कि वो कैसे कपड़े पहनकर पार्टी में जाएं और कैसा मेकअप करें। आउटफिट का चयन करने के बाद महिलाएं कैसा मेकअप करें, इस सवाल से जूझती रहती हैं।

यदि आप भी इसी सोच में हैं कि न्यू ईयर की पार्टी में कैसा मेकअप करें, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको क्लसी मेकअप के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा और सबसे खूबसूरत दिखे। यदि आप न्यू ईयर की पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इसी तरह से मेकअप करें। 
विज्ञापन

2 of 7
बेस मेकअप - फोटो : instagram
बेस मेकअप

 मेकअप करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले चेहरे को क्लीन करें और मॉइस्चराइजर लगाएं।  इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिके। प्राइमर के इस्तेमाल के बाद अपनी स्किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन लगाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। कंसीलर से डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को कवर करें।, ताकि आपका मेकअप अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें आंखों का मेकअप - फोटो : instagram
ऐसे करें आंखों का मेकअप

 न्यू ईयर पार्टी के लिए अगर अलग सा लुक कैरी करना चाहती हैं तो ब्लैक या सिल्वर स्मोकी आई लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। इसके अलावा चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या शिमरी आईशैडो लगाएं जो आपके आउटफिट से मेल खाता हो। आईलाइनर से कैट आई या विंग्ड आई लुक बनाएं। आखिर में मस्कारा लगाकर अपनी लैशेस को वॉल्यूम दें।  

World Saree Day 2024: क्या है कांजीवरम और बनारसी साड़ी में अंतर ? खरीदने से पहले जान लें

4 of 7
हाइलाइटर और कंटूरिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
हाइलाइटर और कंटूरिंग

आईमेकअप कंप्लीट करने के बाद चेहरे के हाइलाइट पॉइंट्स (गाल की हड्डी, नाक की टिप और भौहों के नीचे) पर हाइलाइटर लगाएं। इसके साथ ही हल्का कंटूरिंग करके चेहरे को डिफाइन करें। ताकि आपका चेहरा शार्प लगे। 
विज्ञापन

5 of 7
लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक

अपने पार्टी लुक को बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए रेड, बरगंडी या प्लम कलर की लिपस्टिक चुनें। लिपस्टिक का रंग आईमेकअप के हिसाब से ही चुनें। यानी कि अगर आंखों का मेकअप डार्क है तो न्यूड शेड्स चुनें।  
विज्ञापन

6 of 7
ब्लश है जरूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
ब्लश है जरूरी

चेहरे की लालिमा बरकरार रखने के लिए पीच या पिंक शेड्स का ब्लश लगाकर गालों को खूबसूरत लुक दें। बस ध्यान रखें कि ब्लश ज्यादा न हो, इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। 

How To Use Milk On Face: नए साल पर मिलेगा निखरा चेहरा, अगर त्वचा पर ऐसे इस्तेमाल करेंगी कच्चा दूध
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आखिर में सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
आखिर में सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें

नए साल की पार्टी के लिए तैयार होते समय आखिर में मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें ताकि आपका लुक देर तक टिका रहे। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगी तो हो सकता है कि कुछ ही देर में आपका मेकअप खराब होने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें