फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: क्रिसमस पार्टी में होना है शामिल तो ऐसे करें मेकअप, पलटकर देखेगा हर कोई

Mon, 25 Dec 2023 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी आज क्रिसमस पार्टी अटैंड करनी है तो हम आपको इसके लिए कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023 - फोटो : istock
Christmas 2023: आज 25 दिसंबर का दिन है। इस दिन लोग अपने-अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। क्रिसमस साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार होता है। इस त्योहार के साथ ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं।

मान्यताओं के अनुसार 25 दिसंबर के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन को लोग बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन अवकाश होता है, ऐसे में बहुत से लोग तो अपने परिवार के साथ ही समय व्यतीत करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इस दिन पार्टी में जाते हैं।

अगर आप भी आज कहीं क्रिसमस की पार्टी में जा रहीं हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको बताएंगे कि क्रिसमस की पार्टी में जाने के लिए आप किस तरह का मेकअप कर सकती हैं, ताकि लोग आपको पलटकर देखें और आपकी तारीफ करें। 
विज्ञापन

2 of 7
Christmas 2023 - फोटो : istock
ऐसा करें आई मेकअप

क्रिसमस के दिन ज्यादातर लोग रेड और व्हाइट रंग का आउटफिट पहनते हैं। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पार्टी में जाना चाहती हैं तो अपनी आंखों में गोल्डन ग्लिटरी आई मेकअप कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Christmas 2023 - फोटो : istock
रेड लिपस्टिक

अपने लुक को पूरा करने के लिए लाल रंग की चटक लिपस्टिक लगाएं। अगर आपके स्किन टोन के साथ रेड लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती है तो आप अपने हिसाब से किसी और रंग का चुनाव कर सकती हैं। 

4 of 7
Christmas 2023 - फोटो : social media
आंखों में लगाएं काजल

अपने क्रिसमस पार्टी लुक को पूरा करने के लिए आप आंखों में काजल जरूर लगाएं। इस से आपकी आंखे और ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Christmas 2023 - फोटो : istock
चेहरे का रखें ध्यान

फेस पर मेकअप करते वक्त अपनी स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले स्किन टोन के हिसाब फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद कंसीलर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

6 of 7
Christmas 2023 - फोटो : istock
ब्लश और हाईलाइटर का जरूर करें इस्तेमाल

मेकअप करते वक्त ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल जरूर करें। इसी के इस्तेमाल से आपका चेहरा चमक उठेगा। अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं करेंगी तो आपका लुक अजीब दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Christmas 2023 - फोटो : Pixabay
नेल आर्ट

अपने क्रिसमस लुक को पूरा करने के लिए आप हाथ के नाखूनों में नेल आर्ट जरूर करें। अपनी नेल आर्ट में आप क्रिसमस की झलक दिखा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें