फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए चुना इस डिजाइनर का लहंगा, कीमत सुन नहीं यकीन

Mon, 26 Oct 2020 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी की सारी रस्मों के बीच बहुत सारे फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो सच में शादी कर रही हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में वो हल्दी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं नेहा का लाल रंग का लहंगा भी बेहद खास था।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
नेहा ने रिसेप्शन के लिए मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन का डिजाइन किया लहंगा पहना था। जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज और शियर फैब्रिक की लाइट वेट चुनरी मैच की गई थी। वहीं नेहा का लहंगा गोल्डन वर्क की बारीक एंब्रायडरी वाला था। जबकि ब्लाउज की नेक पर स्वीटहार्ट नेकलाइन और हाफ स्लीव इसे खास बना रही थी। नेहा के पति रोहनप्रीत ने मैचिंग का रेड एंड क्रीम शेड का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
नेहा शादी के जोड़े में हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। सिंपल मेकअप और महारानी स्टाइल गोल्डन ज्वैलरी के साथ नथ बेहद खास थी। हाथों में लाल चूड़ा और प्यारी सी स्माइल में नेहा गजब की खूबसूरत लग रहीं थीं।
 

4 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
वहीं नेहा ने शादी के फेरों के लिए गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। बारीक एंब्रायडरी वाले लहंगे के साथ नेहा ने कुंदन की सिल्वर एंड ग्रीन ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं माथे पर मांगटीका के साथ किनारे भी लगाएं नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ का शादी की हर रस्मों में लुक बेहद सिंपल और खास था। हल्दी की रस्मों में जहां वो पीले रंग की सैटिन की साड़ी पहने दिखीं तो वहीं मेहंदी की रस्मों में उन्होंने हरे रंग का लहंगा चुना। जिसकी कीमत 75 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें