फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ की पर्पल ड्रेस देख फैंस हुए कंफ्यूज, पैंटसूट में दिखा फ्रिल स्टाइल लुक

Sat, 16 Oct 2021 06:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ का लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज जितनी खूबसूरत हैं, उनका फैशन स्टेटमेंट भी उतना ही कमाल का है। नेहा कक्कड़ अक्सर अपने लुक्स और आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जब भी नेहा किसी इवेंट, स्टेज शो या म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं, हमेशा अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस को हैरान कर देतीं हैं। फैंस चुलबुली नेहा के फैशन स्टाइल से काफी इंप्रेस रहते हैं। नेहा कक्कड़ अपने अलग अलग आउटफिट में तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। नेहा कभी पारंपरिक परिधानों तो कभी वेस्टर्न ड्रेस में दिख जाती हैं। नेहा ने एक बार फिर एकदम जुदा अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, वह टू इन वन स्टाइल की है। अगली स्लाइड्स में देखिए नेहा कक्कड़ की पर्पल टू इन वन स्टाइल की ड्रेस में।  
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ का लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
तस्वीर में देख सकते हैं कि नेहा कक्कड़ ने पर्पल पिंक कलर की एक ड्रेस पहनी है। पैंट सूट स्टाइल की इस ड्रेस में नेहा कक्कड़ ने एक्सपेरिमेंटल लुक लिया है। नेहा की इस पैंट सूट ड्रेस में एक साइड में फ्रिल को जोड़ा गया है, जो उनके आउटफिट को फेमिनिन टच दे रहा है।   
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ का लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
तस्वीर में देख सकते हैं कि नेहा की ड्रेस में अपर साइड में ब्लेजर का स्टाइल है, जिसमें काॅलर वी नेकलाइन दी गई है। वहीं नीचे एक तरह तो पैंट लुक है तो दूसरी तरह फ्रिल्स से ड्रेस का लुक दिया गया है। नेहा ने अपने बालों को खुला रखा है और आई मेकअप अपने ड्रेस के मुताबिक किया है। 

4 of 5
नेहा कक्कड़ का लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
इसके पहले नेहा ने अपने अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान कर दिया। नेहा कक्कड़ ने अपने नए अतरंगी अवतार की फोटो शेयर की है जिसमें नेहा ने मल्टी कलर ड्रेस पहनी है। नेहा की ये शॉर्ट ड्रेस फूलों की डिजाइन से भरी हुई है। ड्रेस के साथ नेहा ने बूट्स पहने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ का लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने पिंक स्ट्रेपलेस क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट पहने हुए हैं। नेहा कक्कड़ के लुक में सबसे अजीब लग रहा है उनके बालों का ग्रे कलर। उन्होंने बालों को कलर किया है या विग का इस्तेमाल किया और खुला छोड़ रखा है। इसके अलावा सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है। नेहा का ये लुक हिप्पी स्टाइल है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें